Bhojpuri Gana: पवन सिंह और काजल राघवानी का ये हॉट वीडियो डांस हुआ वायरल, अब तक देख चुके हैं 31 करोड़ लोग
भोजपुरी के Chhalakata Hamro Jawaniya 'छलकता हमारी जवनिया' ने यू ट्यूब पर मचाया धमाल। तेजी से व्यूज की हो रही बरसात;
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में लॉकडाउन के बीच नये गाने न के बराबर ही रिलीज (Release) हो रहे हैं, लेकिन कुछ पुराने गानों ने इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचाया है। इन्हीं में से एक भोजपुरी के स्टार पवन सिंह और काजल राघवानी का वीडियो सॉन्ग है। जिस पर व्यूज की बारिश हो रही है। इसकी वजह यह पुराना गाना एक बार फिर से यू ट्यूब पर छा लगया है। इसमें काजल राघवनी का हॉट अवतार और पवन सिंह का तडका देखने के लिए लोग बार बार इस गाने को देखने के साथ ही वायरल कर रहे हैं। यही वजह है कि इस गाने को सिर्फ यू ट्यूब पर ही अब तक 31 करोड से भी ज्यारा बार देखा जा चुका है।
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और काजल राघवानी का ये गाना अभी का नहीं है। इन दोनों की जोडी ने इस गाने पर 4 साल पहले एलबम रिलीज किया था। जो यू ट्यूब पर किया गया था। इस गाने को उस समय भी पसंद किया गया था, लेकिन लॉकडाउन के बीच यह गाना तेजी से वायरल हो चला है। यही वजह है कि दिन दोगुनी और रात चौंगुनी तरीके से गाने पर व्यूज बढते जा रहे हैं। लोगों को इस गाने के साथ काजल राघवानी का गाने पर हॉट डांस खासा पसंद है। भोजपुरी सॉन्ग (Chhalakata Hamro Jawaniya) 'छलकता हमारे जवनिया' को पवन सिंह प्रियंका सिंह ने गाया है। वहीं संगीत मधुकर आनंद ने दिया था। जबकि गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे थे। यह गाना फिल्म 'भोजपुरिया राजा' का है। इस फिल्म में पवन सिंह, काजल राघवानी, उमेश सिंह और बृजेश त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रर्स में से एक हैं। वह अब तक 50 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के बीच जुडी रहती है।