Bhojpuri Gana: अंजना सिंह की अदाओं से बचने कोशिशें रही नाकाम, प्यार में दिवाने हो ही गए पवन सिंह

यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस भोजपुरी गाने का नाम 'चली न जवनिया पे जोर' है। ये गाना सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। वीडियो में अंजना सिंह साड़ी में जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है।;

Update: 2020-12-01 11:07 GMT

बदलते समय के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों के अलावा गानों का क्रेज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जब भी भोजपुरी इंडस्ट्री की बात होती है, तो सुपरस्टार पवन सिंह का नाम जरुर आता है। लोगों को पवन सिंह के डायलॉग्स और गाने काफी पसंद आते है। लोगों को पवन सिंह की जोड़ी मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ काफी पसंद आती है। इन दिनों दोनों का एक भोजपुरी गाना जमकर वायरल हो रहे है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है।

पवन सिंह के इस गाने को यूट्यूब पर काफी सुना जा रहा है। यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस भोजपुरी गाने का नाम 'चली न जवनिया पे जोर' है। ये गाना सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। वीडियो में अंजना सिंह साड़ी में जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। गाने में पवन सिंह और अंजना सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों के दिल को चुरा रही है। इस गाने को यूट्यूब पर 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। इस गाने को वेब म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।

Full View

बात करें अगर इस भोजपुरी गाने के पीछे की टीम का, तो इस गाने को भोजपुरी सिंगर कल्पना ने गाया है जबकि गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे है। खास बात ये है कि गाने का म्यूजिक भी विनय बिहारी ने दिया है। इस गाने को भोजपुरी फिल्म 'प्यार मोहब्बत जिंदाबाद' से लिया गया है। गाने की तरह फिल्म को भी काफी पसंद किया गया। फिल्म में पवन सिंह, पाखी हेगड़े और अंजना सिंह लीड रोल में है। फिल्म के डायरेक्टर विनय बिहारी है। आप भी सुनिए ये भोजपुरी गाना

Tags:    

Similar News