Bhojpuri Gana: साड़ी का पल्लू उतार अंजना सिंह ने पवन सिंह के साथ किया रोमांस, भोजपुरी गाना मचा रहा धमाल
पवन सिंह और अंजना सिंह का भोजपुरी गाना 'चली न जवनिया पे जोर' का वीडियो यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में अजंना सिंह साड़ी का पल्लू उतारकर रोमांस करती नजर आ रही है।;
भोजपुरी इंडस्ट्री ने बेहद कम समय में काफी सफलता हासिल की है। भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ गानों का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। जब भी भोजपुरी इंडस्ट्री का जिक्र होता है, तो बात सुपरस्टार पवन सिंह की जरुर होती है। लोगों को पवन सिंह के डायलॉग्स और गाने काफी पसंद आते है। लोगों को पवन सिंह की जोड़ी मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ काफी पसंद आती है। इन दिनों दोनों का एक भोजपुरी गाना जमकर वायरल हो रहे है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है।
पवन सिंह के इस गाने (Bhojpuri Gana) को यूट्यूब पर काफी सुना जा रहा है। यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस भोजपुरी गाने का नाम 'चली न जवनिया पे जोर' है। ये गाना सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। वीडियो में अंजना सिंह साड़ी में जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। गाने में पवन सिंह (Pawan Singh) और अंजना सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों के दिल को चुरा रही है। इस गाने को यूट्यूब पर 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। इस गाने को वेब म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।
बात करें अगर इस भोजपुरी गाने के पीछे की टीम का, तो इस गाने को भोजपुरी सिंगर कल्पना ने गाया है जबकि गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे है। खास बात ये है कि गाने का म्यूजिक भी विनय बिहारी ने दिया है। इस गाने को भोजपुरी फिल्म 'प्यार मोहब्बत जिंदाबाद' से लिया गया है। गाने की तरह फिल्म को भी काफी पसंद किया गया। फिल्म में पवन सिंह, पाखी हेगड़े और अंजना सिंह लीड रोल में है। फिल्म के डायरेक्टर विनय बिहारी है। आप भी सुनिए ये भोजपुरी गाना