Bhojpuri Gana: विदेशी लड़कियों संग रोमांस करते नजर आए पवन सिंह, देख लोग भी शर्माए

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का एक गाना 'ये लड़की सही है' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में पवन सिंह विदेशी लड़कियों के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे है।;

Update: 2020-07-14 08:12 GMT

भोजपुरी सिनेमा के अक्षय कुमार कहे जाने वाले पवन सिंह का जलवा लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। पवन सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इस बात ये भी लगा सकते है कि जब भी उनकी कोई नई मूवी या नया गाना रिलीज होता है, तो उसे पहले ही हिट मान लिया जाता है। पवन सिंह के गाने को लोग इंटरनेट पर काफी सर्च करते है। इन दिनों उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है और वो गाना सर्चिंग लिस्ट में टॉप पर है। गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस गाने का नाम है 'ये लड़की सही है', गाना काफी मजेदार है। वीडियो में पवन सिंह विदेशी लड़कियों के साथ डांस और रोमांस करते हुए नजर आ रहे है। पवन सिंह (Pawan Singh) की अंदर गजब का टैलेंट है, वो जिस किसी के साथ नजर आते है। लोगों को वो जोड़ी उनकी पसंद आने लगती है। वीडियो में वो एक विदेशी महिला के साथ नजर आ रहे है। ऐसे में लोगों को उस विदेशी महिला के संग पवन सिंह की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

Full View

हर गाने की तरह इस गाने (Bhojpuri Gana) को भी पवन सिंह ने गाया है। आपको बता दें कि पवन सिंह अपने गाने खुद ही गाते है। उनकी मधुर आवाज से भरपूर गाना सोशल मीडिया पर कब्जा जमा रहा है। इस गाने को आजाद सिंह ने लिखा है। वहीं गाने में शानदार म्यूजिक देने का काम सजन मिश्रा ने किया हैं। इस गाने को 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। आप भी सुनिए ये पवन सिंह का ये गाना और जमकर उठाएये लुफ्त....    

Tags:    

Similar News