Bhojpuri Gana: पवन सिंह की नई दुल्हनियां कर रही है उनसे ऐसी फरमाइश, 33 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया ये लेटेस्ट गाना
इन दिनों भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का लेटेस्ट गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। वैसे पवन सिंह है ही इतने खास कि उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जातें हैं। हाल ही में एक्टर का रीसेंट गाना 'नजरिया ना लागे' रिलीज हुआ है। इस गाने के 30 मिलियन पूरे होने पर पवन सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर किया था।;
इन दिनों भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का लेटेस्ट गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। वैसे पवन सिंह (Pawan Singh) है ही इतने खास कि उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जातें हैं। हाल ही में एक्टर का रीसेंट गाना 'नजरिया ना लागे' (Najariya Na Lage) रिलीज हुआ है। इस गाने ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन लाखों व्यूज बटोरे थे। इस गाने को रिलीज हुए अभी तीन हफ्ते हुए हैं और इसे अबतक 33 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। इस गाने के 30 मिलियन पूरे होने पर पवन सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर किया था। यहां देखिए पवन सिंह का पोस्ट...
इस गाने में पवन सिंह और चांदनी सिंह (Chandani Singh) नजर आ रहें हैं। इस गाने में चांदनी सिंह नयी नवेली दुल्हन बनी हैं जो अपने पति से तरह तरह की फरमाइशें करती हुई नजर आ रही हैं। वह अलग- अलग अंदाज में पति से अपनी ख्वाइश पूरी करवाने के लिए ज़िद कर रही है। गाने में चांदनी सिंह के मूव्स बहुत ही जबरदस्त हैं। इस गाने को गाया पवन सिंह ने ही है। वहीं इस गाने के लिरिक्स प्रिंस प्रियादर्शी ने लिखे हैं। इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने किया है वहीं इसके डायरेक्टर ऋषि सम्राट ने किया है। इस गानें को लोगों ने काफी पसंद किया है। यहां देखिए ताबड़तोड़ म्यूजिक वीडियो...
आपको बता दें कि पवन सिंह ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 1997 में आयी म्यूजिक एल्बम 'ओढ़निया वाली' के साथ की थी। इसके बाद साल 2004 में उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरे' नाम के साथ। इसके बाद पवन ने 'प्रतिज्ञा', 'दरार', 'रंगबाज़ दरोगा', 'देवर भाभी' जैसी कई फिल्में की है। पवन सिंह के साथ सबसे ज्यादा हिट रही थी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी। उनकी जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन फिर थोड़े टाइम बाद दोनो ने एक-दूसरे से अपने रास्ते अलग कर लिए।