Bhojpuri Gana: पवन सिंह और मोनालिसा का रजाई में रोमांस बढ़ा देगा आपकी बेचैनी, देखिए 'मुआई दिहला राजाजी' का वीडियो

भोजपुरी के कुछ सुपरस्टार हैं जिनके गानों का सीजन हमेंशा ही चलता रहता हैं। ऐसे ही एक सुपरस्टार हैं पवन सिंह। पवन सिंह का गाना हो और उनके साथ में भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा हो तो क्या ही कहने। दोनो का गाना 'मुआई दिहला राजाजी' को फैंस ने खूब प्यार दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर 40 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया है।;

Update: 2021-07-14 12:19 GMT

आजकल भोजपुरी गानों का जादू लोगों के सिर चढ़ा हुआ है। ऐसे में क्या नए क्या पुराने सभी भोजपुरी गाने ट्रेंड में रहते हैं। भोजपुरी के कुछ सुपरस्टार हैं जिनके गानों का सीजन हमेंशा ही चलता रहता हैं। ऐसे ही एक सुपरस्टार हैं पवन सिंह (Pawan Singh)। पवन सिंह का भोजपुरी सुनने वालों के बीच उनके सभी गानों का क्रेज रहता हैं। पवन सिंह का गाना हो और उनके साथ में भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) हो तो क्या ही कहने। इन दोनों के पुराने गाने भी फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनो का गाना 'मुआई दिहला राजाजी' (Muaai Dihala Rajaji) को फैंस ने खूब प्यार दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर 40 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया है।

'मुआई दिहला राजाजी' सॉन्ग वीडियों में आपको मोनालिसा और पवन सिंह का तगड़ा रोमांस देखने को मिलेगा। यह गाना फिल्म 'संईया जी दिलवा मॉगेलें' (SAIYAN JI DILWA MANGELEIN) से लिया गया है। गानें में आपको पवन सिंह और मोनालिसा रजाई में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सॉन्ग में दोनो की सिज़लिंग कैमेस्ट्री आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। गाने में दोनो के बीच के सीन आपको बेचैन भी कर सकते हैं। यहां देखिए 'मुआई दिहला राजाजी' सॉन्ग वीडियो....

Full View

आपको बता दें कि यह गाना 7 साल पुराना है लेकिन आज इतने सालों बाद भी लोग इसे जमकर देखते हैं। पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी अपने आप में एक हिट कॉम्बिनेशन है। दोनो की इंटिमेसी को लोग काफी पसंद करते थे। इनकी जोड़ी ने कई फिल्में साथ में की है और इन फिल्मों का दर्शकों के बीच अच्छा खासा क्रेज है। पवन सिंह और मोनालिसा ने 'करे ला कमाल धरती के लाल', 'रंग दे प्यार के रंग में', 'जान लेबु का हो' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। वैसे पवन और मोनालिसा दोनो ही भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं।

Tags:    

Similar News