Bhojpuri Gana: पवन सिंह का नया गाना 'कटनी ना होई ए बलम' रिलीज, चंद घंटो में हुआ वायरल

भोजपुरी जगत का जाना माना नाम पवन सिंह (Pawan Singh) का नया गाना 'कटनी ना होई ए बलम' (Katni Na Hoi Ae Balam) यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है...;

Update: 2021-04-17 07:19 GMT

भोजपुरी जगत की जानी मानी हस्ती नाम पवन सिंह (Pawan Singh) का नया गाना 'कटनी ना होई ए बलम' (Katni Na Hoi Ae Balam) यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही इस गाने ने धूम मचा दी है। पवन सिंह का जो भी गाना हो, वह रिलीज होने के कुछ ही घंटो में हिट हो ही जाता है। 'कटनी ना होई ए बलम' गाना 17 अप्रैल की सुबह यूट्यूब (Youtube) पर लॉन्च किया गया। इस गाने पर अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज़ आ चुके। एक बार फिर पवन सिंह इस गाने के ज़रिए दर्शकों के दिलों पर छा गए हैं।

पवन सिंह का यह वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। दरअसल यह गाना कृषि प्रधान विषयों पर आधारित चैती गीत है। इस गाने को एक किसान और उसकी नई नवेली दुल्हन पर फिल्माया गया है। गाने में आप किसान और उसकी दुल्हन के बीच हो रही बातचीत का मज़ा ले सकते हैं।

Full View

वीडियो में किसान पवन सिंह की शादी तब होती है, जब खेतों में फसल पक गए हैं। किसान फसल की कटाई करना चाहता है और इसके लिए वह अपनी पत्नी को भी कटनी करने के लिए कहता है। इस बात का जवाब पत्नि बेहद रोमांटिक अंदाज़ में कैसे देती है यह आप वीडियों में देख सकते हैं। यह गाना आपको खूब पसंद आने वाला है। पवन सिंह ने अपने इस गाने को खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे किसान भाई एवं बहनों को डेडिकेट किया है और कहा है कि आप हमारा ये गाना सुनिए और झूम झूम कर अपनी मेहनत की फसल काटिये। गाने की सफलता के बाद उन्होंने क लोगों को थैंक्स कहा।

इस ख़ूबसूरत चैती गीत 'कटनी ना होई ए बलम' को पवन सिंह ने गाया है। वहीं इस गाने को बोल दिए हैं विकी विशाल ने और इसका म्यूजिक डायरेक्ट प्रियांशु सिंह ने किया है। गाने का निर्देशन रवि पांडित द्वारा किया गया हैं।

Tags:    

Similar News