Bhojpuri Gana: बैकलेस ब्लाउज और पतली कमरिया पर फिसल गए पवन सिंह और फिर हुआ कुछ यूं....
Bhojpuri Gana: पवन सिंह का गाना 'रूसल बानी का' का वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। गाने के बोल अरुन बिहारी ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है।;
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह अपने एक्टिंग और सिंगिग के दम पर लोगों के दिलों में कब्जा जमाए हुए है। उनके गाने यूट्यूब पर धमाल मचाते रहते है। फैंस उनके गानों को काफी पसंद करते है। उनके गाने रिलिजिंग के कुछ मिनटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है। उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि इंटरनेट पर उनका पुराने से पुराना भोजपुरी गाना भी वायरल होता रहता है। इन दिनों पवन सिंह का एक भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पवन सिंह का भोजपुरी गाने का नाम 'रुसल बानी का' (Rusal Bani Ka) है। गाना बेहद जबरदस्त है। इस गाने को यूट्यूब पर 64 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। गाने में पवन सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस प्रमीला घोष नजर आ रही है। उनका बोल्ड लुक लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। प्रमीला घोष ने इस गाने में हॉट रेड कलर की साड़ी पहनीं हुई है। इस साड़ी में उनका गजब का लुक देखने को मिल रहा है।
बात अगर अगर गाने (Bhojpuri Gana) के पीछे की टीम की तो, इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। वहीं गाने के बोल अरूण बिहारी ने लिखे है जबकि म्यूजिक देने का काम छोटे बाबा ने किया है। गाने के बोल जितने शानदार है, म्यूजिक भी उनका ही दमदार है। आपको बता दें कि पवन सिंह (Pawan Singh) की जोड़ी लोगों को भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ ज्यादा पसंद आती है। लेकिन दोनों के बीच भयंकर लड़ाई होने के बाद ये जोड़ी फिर से पर्दे पर लौट कर नहीं आई।