Bhojpuri Gana: रवि किशन और अजंना सिंह की केमिस्ट्री लग रही बेहद बिंदास, दिवाने हुए देखकर डांस

Bhojpuri Gana: रवि किशन और अजंना सिंह का भोजपुरी गाना 'गोरे रंग बदनिया' काफी वायरल हो रहा है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री बेहद बिंदास लग रही है।;

Update: 2020-09-23 10:56 GMT

रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है। संसद में फिल्म इंडस्ट्री के बढ़ते इस्तेमाल का मुद्दा उठाने को लेकर वो चर्चाओं में शामिल है। रवि किशन के बारे में जानने के लिए इंटरनेट और यूट्यूब पर सर्च कर रहे है। लोग उनके गाने भी काफी सुन रहे है। रवि किशन ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी है। उनके न सिर्फ फिल्में हिट गई है बल्कि गाने भी सुपरहिट रहे है। इन दिनों उनका एक भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में रवि किशन भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ नजर आ रहे है।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) का नाम 'गोरे रंग बदनिया' (Gore Rang Badaniya) है। ये गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। गाने में अंजना सिंह साड़ी में नजर आ रही है। साड़ी लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही है। उनका डांस मूव्स बेहद जबरदस्त है। गाने में रवि किशन और अंजना सिंह रोमांस करते हुए दिख रहे है। लोगों को रवि किशन और अंजना सिंह की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। लोग कमेंट कर जमकर तारीफ रहे है। इस गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।

Full View

इस गाने को यूट्यूब पर 40 लाख से ज्यादा व्यूज चुके है। इस गाने को उदित नारायण और कल्पना ने मिलकर गाया है। गाने के बोल एस कुमार ने लिखे है। साथ ही म्यूजिक देने का काम एस कुमार ने ही किया है। ये गाना सुपरहिट भोजपुरी फिल्म 'शहंशाह' से लिया गया है। फिल्म में रवि किशन (Ravi Kishan), अंजना सिंह, आनंद मोहन, रवि शेखर सिन्हा, प्रियंका पंडित, कुणाल सिंह, अवधेश मिश्रा, राजन मोदी और सीमा सिंह ने अहम किरदार निभाया। फिल्म का डायरेक्टर आनंद डी घाटराज जबकि प्रोड्यूसर रोहित के सिंह और विवेक रस्तोगी है। 

Tags:    

Similar News