Bhojpuri Gana: 'ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2' ने मचाई इंटरनेट पर धूम, अबतक मिले इतने मिलियन व्यूज़
भोजपुरी स्टार समर सिंह और आकांक्षा दुबे का गाना 'ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2 ' को दर्शकों खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। मई में रिलीज हुए इस गाने को अब तक 23 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।;
भोजपुरी स्टार समर सिंह (Samar Singh) और आकांक्षा दुबे (Akansha Dubey) का गाना 'ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2' (Kakri Bhail Ba Kamariya Lapak Ke 2) इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस गाने को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में दोनो के लटके झटके कमाल के हैं। इस गाने में दोनो की कैमिस्ट्री भी एकदम जबरदस्त है। गाने में आकांक्षा और समर का डांस जोरदार है। गाने में दोनो ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।
इस गाने को आवाज शिल्पी राज (Shilpi Raj) और समर सिंह ने दी है। वही इसे लिखा इमरान (Imraan) ने है और इसका म्यूजिक कम्पोज़ आशीष वर्मा (Ashish Verma) ने किया है। वहीं गाने में समर सिंह के साथ जबरदस्त ठुमके आकांक्षा दुबे ने लगाए हैं। यह गाना मई में रिलीज हुआ था जिसे अबतक 23 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। देखने के साथ साथ लोगो ने इसे लाइक भी किया है और गाने पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए कॉमेंट भी किया है।
आपको बता दें कि एक साल पहले इस सॉन्ग का फर्स्ट पार्ट रिलीज किया गया था। उस गाने को भी लोगो ने खूब पसंद किया था। गाने का फर्स्ट पार्ट उस टाइम खूब वायरल हुआ था। इसे यूट्यूब पर 55 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। गाने को समर सिंह के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया था।