Bhojpuri Gane: लॉकडाउन 4 में पवन सिंह का नया गाना हुआ रिलीज, वीडियो पर व्यूज की हो रही बौछार

दो दिन पहले रिलीज हुए भोजपुरी गाने को जमकर सुन रहे लोग। यू ट्यूब पर व्यूज की संख्या 12 लाख से भी हुई पार;

Update: 2020-06-01 08:12 GMT

लॉकडाउन 4 में शूटिंग की छूट मिलते ही (Bhojpuri Music Industry) भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम शुरू हो गया है। लॉकडाउन के आखिरी दिन भोजपुरी के सुपरस्टार ने इसका आगाज अपना नया गाना यू ट्यूब पर रिलीज करके कर दिया है। इतना ही नहीं पवन सिंह का यह गाना उनके फैंस के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। यही वजह है कि दो दिन पहले रिलीज हुए उनके भोजपुरी सॉन्ग पर अब तक 12 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

दरअसल, पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना Top La Jawaniya Odhaniya 'तोप ला जवनिया ओढनिया' का वीडियो लॉकडाउन 4 के अंत में 30 मई को यू ट्यूब पर पर रिलीज किया गया था। इस भोजपुरी गाने को अरुन बिहारी ने लिखा है। जबकि गाया पवन सिंह ने है। वहीं गाने का म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। इस गाने में अभिनय भी भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह ने किया है। उनके इस गाने से यू ट्यूब पर रिलीज होते ही धूम मचा दी है। एक ही दिन में पवन सिंह के गाने पर एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। यह गाना टॉप ट्रेडिंग में बना हुआ है। इसकी वजह भोजपुरी लोगों द्वारा इस गाने के बोल और वीडियो दोनों ही काफी ज्यादा पसंद किया जाना है।

Full View

गाने का वीडियो बहुत ही रोमांटिक है। यही वजह है कि 'तोप ला जवनिया ओढनिया' भोजपुरी गाना आते ही यू ट्यूब पर 12 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 

Tags:    

Similar News