Bhojpuri Gane: लॉकडाउन 3 में अंतरा सिंह का गाना 'चोली में मोबाइल धरिला' हुआ रिलीज, लोगों के बीच हिट हुआ सॉन्ग
भोजपुरी की सुपरस्टार अंतरा सिंह के इस रोमांटिक गाने को लोग खूब कर रहे हैं पसंद, 6 मई को यू ट्यूब पर रिलीज हुआ यह सॉन्ग;
भोजपुरी की सुपरस्टार अंतरा सिंह के एक और नये गाने ने भोजपुरी लोगों के बीच अपनी जगह बना ली है। उनके इस गाने को लोग बार बार देख रहे है। अंतरा सिंह के इस (Bhojpuri Song) भोजपरी सॉन्ग के वीडियो अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। इसे अंतरा सिंह ने आर जे रंजन के साथ गाया है। इसके साथ ही रोमांटिक सॉन्ग के बोल भी खासा पसंद किये जा रहे हैं। अंतरा सिंह का यह गाना लॉकडाउन 3 में यानि 6 मई को रिलीज किया गया है।
लॉकडाउन 3 में रिलीज हुए भोजपुरी की पॉप्युलर सिंगर (Bhojpuri Singer Antra Singh Priyanka) अंतरा सिंह प्रियंका का के गाने के बोल है 'चोली में मोबाइल धरिला' इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। यह गाना अंतरा सिंह ने आरजे रंजन के साथ गया है। वहीं गाने के बोल अजय ओझा ने लिखें हैं। जबकि इसका म्यूजिक राजा भट्टाचार्य ने दिया है। इस गाने का वीडियो भी काफी रोमांटिक है। जिसे लोग बार बार देख रहे हैं। रिलीज होते ही यह सॉन्ग यू ट्यूब पर मोस्ट ट्रेडिंग में आ गया है।
अंतरा सिंह फैंस के बीच वायरल हुआ सॉन्ग
अंतरा सिंह के फैंस की संख्या भोजपुरी इंडस्ट्री में लाखों करोडों में है। उनका यह नया सॉन्ग चोली में मोबाइल धरिला भी इनके बीच वायरल हो गया है। जिसे खासा पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि इस वीडियो सॉन्ग पर धीरे धीरे व्यूज की संख्या तेजी से बढती जा रहे है।