Bhojpuri Song: खेसारी लाल और काजल का ये सॉन्ग हुआ वायरल, 200 मिलियन बार देखा गया वीडियो

काजल और खेसारी ने इस सॉन्ग में किया है जबरदस्त डांस। दबंग सरकार में फिल्माया गया था ये भोजपुरी सॉन्ग;

Update: 2020-07-02 05:53 GMT

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इस समय बेसक नई फिल्म और गाने रिलीज न हो रहे हो, लेकिन (Superstar Khesari lal yadav) सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के पुराने ही गानों ने इस समय सोशल मीडिया पर अपना दम दिखाया हुआ है। इसकी वजह काजल और खेसारी का 2 साल पुराने गाने का सोशल मीडिया पर वायरल होना है। इस गाने को अब तक करीब 200 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसमें जहां काजल ने अपनी अदाओं से लोगों को घायल किया तो खेसारी ने आवाज देने के साथ ही दम दार डांस भी किया है। यहीं वजह है कि लोग इस गाने को बार बार सुन रहे हैं।

दरअसल, यह भोजपुरी सॉन्ग (Pagal Banaibe) 'पागल बनइबे का' भोजपुरी फिल्म 'दबंग सरकार' का है। इस गाने में काजल राघवानी और खेसारी लाल ने भयंकर डांस किया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं दो साल पुराना होने के बावजूद इस गाने पर लगातार व्यूज की संख्या बढती जा रही है। इस गाने को यू-ट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी का यह गाना सबसे ज्यादा पॉपुलर गानों में से एक बन गया है।

Full View

प्रियंका सिंह के साथ गाया था पागल बनइबे का

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने यह गाना प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया था। जिसे दोनों ने दिसंबर 2018 में रिलीज किया था। इस गाने के वीडियो में खेसारी ने काजल राघवानी के साथ जलवा बिखेरा है। इसकी वजह भोजपुरी इंडस्ट्री में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत ही बेहतरीन माना जाता है। इनकी जोडी को दर्शक भी खूब पसंद करते हैं। वहीं गाने का संगीत धनंजय मिश्रा ने दिया और आजाद सिंह ने इसके बोल लिखें हैं। यह गाना अब जल्द ही रिकॉर्ड की तरफ चल रहा है। वहीं यह गाना जिस फिल्म में दर्शाया गया था यानि दबंग सरकार यह भी काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 

Tags:    

Similar News