Big Boss 13 : शेहनाज़ गिल लड़ाई में है सबसे आगे, कई विवादों में शामिल इनका नाम
Big Boss 13रियलिटी शो बिग बॉस के घर में तहलका मचाने वाली पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस मॉडल शेहनाज़ कौर गिल किसी से कम नहीं है। बिग बॉस के घर में वो टास्क में भरपूर योगदान दे रही है.. यही नहीं, उनकी माइंडसेट पर्फोर्मांस भी काबिले तारीफ है। चलिए जानते है उनके लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से..;
आज शेहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) का नाम पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल में शुमार किया जाता हैं। शेहनाज़ कौर गिल का जन्म 27 फरवरी 1993 चंडीगढ़ (पंजाब) में हुआ। शेहनाज़ ने अपनी ग्रेजुएशन की पढाई एल.पी.यू (Lovely Professional University) से पूरी की हैं। बचपन से ही शेहनाज़ गिल को एक्टिंग, सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग का बहुत शौक़ था और अपने कॉलेज स्टडी के टाइम पर शेहनाज़ ने कई फैशन और मॉडलिंग कांटेस्ट में पार्टीसिपेट भी किया साथ ही कई फैशन शोज और कांटेस्ट की विनर भी रही। इसलिए शेहनाज़ ने एक्टींग और मॉडलिंग में अपना करियर बनाने की ठानी।
करियर की शुरुआत
शेहनाज़ कौर गिल ने ग्रेजुएशन कम्पलीट करने के बाद साल 2015 से मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत शिव दी किताब (गुरविंदर बरार) गाने से की और उसके बाद कई पंजाबी सांग्स में बतौर मॉडल काम किया। शेहनाज को लाइमलाइट 2016 में आये पंजाबी गाने 'माझे दी जट्टी'(कँवर चहल) से मिली। अपने इस सॉंग की सक्सेस के बाद शेहनाज़ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट पंजाबी गानों में नज़र आने लगी। शेहनाज़ गिल के पॉपुलर सांग्स में Yeah Baby, Lakh Laahnta और Yaari जैसे गाने शामिल हैं। इसके साथ ही शेहनाज़ गिल ने इसी साल यानी 2019 पंजाबी फिल्म 'काला शाह काला' से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया और अब हाल ही शेहनाज़ गिल पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 13 के सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आएँगी।
कॉनट्रोवर्सी
साल 2019 में शेहनाज़ गिल अपनी एक स्नेपचैट वीडियो की वजह से विवादों में घिरती नज़र आई। दरअसल, स्नेपचैट वीडियो में वो अपने मेकअप आर्टिस्ट और फ्रेंड एड्डी (Addy) के साथ मिलकर हिमांशी खुराना के गाने 'i like it' का मजाक उड़ा रही थीं। इस वीडियो के बाद हिमांशी खुराना ने शेहनाज़ गिल पर मेंटल टॉर्चर का आरोप लगाया। साथ ही हिमांशी ने अपने भाई के साथ शेहनाज़ के अफेयर की बात भी जाहिर की। इस मामले के बाद दोनों में एक कैट फाइट शुरू हो गई।
पर्सनल लाइफ
अगर शेहनाज़ गिल की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो शेहनाज़ को घर में परिवार वाले 'सना' कहकर बुलाते हैं। उनकी फैमिली में उनके माता-पिता और एक भाई हैं। शेहनाज़ बेहद ही फिटनेस फ्रीक हैं इसलिए डेली जिम और योगा में अपना ज्यादातर टाइम स्पेंड करती हैं। इसके साथ ही शेहनाज़ को पिक्स क्लिक करवाने का बहुत शौक़ हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App