बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर मना रही हैं अपना 35वां जन्मदिन, देखें फोटो

सोनम का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। सोनम कपूर बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तो है ही साथ ही साथ अनिल कपूर की बेटी भी है। सोनम ने उनके बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से साल 2014 में शादी कर ली थी।;

Update: 2020-06-09 06:46 GMT

जानी मानी एक्ट्रेस और बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर आज 9 जून को अपना 35वा जन्मदिन मना रही है। सोनम का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। सोनम अब तक अपने ससुराल में रह रही थी। जिसके बाद वे अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही अपने घर यानि की अपने मायके पहुंची थी।

सोनम कपूर बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तो है ही साथ ही साथ अनिल कपूर की बेटी भी है। सोनम ने उनके बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से साल 2014 में शादी कर ली थी। बीती रात उन्होंने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया।


सोनम ने बॉलीवुड में काफी फिल्मों में काम किया है। एक अभिनेत्री के तो पर सोनम ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की सावरियां (2007) फिल्म से जिनमे वे रणबीर कपूर के साथ नज़र आयी। पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली के साथ एक सहायक के रूप में काम किया और उनकी फिल्म ब्लैक (2005) के निर्माण के दौरान उन्हें सहायता प्रदान की। सहायक के तोर पर काम उन्होंने सावरियां फिल्म करने से पहले किया था।

2009 में सोनम ने दिल्ली 6 में काम किया जिसमे वे अभिषेक बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखी। इस फील को समीक्षकों की मिलीजुली राय मिली पर सोनम की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। उसके बाद सोनम ने कई फिल्मो में काम किया जो कुछ सोलो थी तो कुछ मल्टीस्टारर। सोनम अपने फैशन सेंस को लेकर और अपनी इंग्लिश को लेकर काफी फेमस है। सोनम कपूर अब तक बॉलीवुड के बड़े बड़े हीरो के साथ काम कर चुकी है। उन्होनें अक्षय कुमार, सलमान खान, और इरफ़ान खान जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है।

सोनम के करियर की कुछ बेहतरीन फिल्में:

दिल्ली 6 (2009)

रांझना (2013)

थैंक यू (2011)

भाग मिल्खा भाग (2013)

खूबसूरत (2015)

प्रेम रतन धन पायो (2015)

नीरजा (2016)

पैडमैन (2018)

बॉलीवुड की फैशन क्वीन को अवार्ड भी मिल चुके है। देखिये उनके अवार्ड की लिस्ट:

सोनम को सावरियां और खूबसूरत मूवी के लिए स्टारडस्ट अवार्ड भी मिल चुका है। उन्हें प्रेम रतन धन पायो के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड भी मिल चुका है। सोनम को क्रिटिक की तरफ से नीरजा फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला है। अपनी फिल्म नीरजा के लिए ही सोनम को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सभी सम्मानित किया जा चुका है।

Tags:    

Similar News