11 साल बाद भारत के लिए ऑस्कर लाएगा बॉलीवुड !, रेस में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर'

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' ऑस्कर 2021 के लिए नॉमिनेट हुई है। इस खबर न सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारें खुश है बल्कि आम लोग भी जमकर जश्न मना रहे है।;

Update: 2021-03-16 08:25 GMT

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' ऑस्कर 2021 के लिए नॉमिनेट हुई है। इस खबर न सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारें खुश है बल्कि आम लोग भी जमकर जश्न मना रहे है। हर किसी को उम्मीद है कि इस साल बॉलीवुड ऑस्कर अपने नाम करेगा। आपको बता दें कि 93वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के फाइनल नॉमिनेशंस का ऐलान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वुर्चअली किया। अब 25 अप्रैल को लाइव टेलिकास्ट के जरिए ऑस्कर अवॉर्डस की घोषणा होगी। हर साल ये अवॉर्ड्स शो फरवरी में आयोजित किया जाता है। इसकी आयोजन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होता है।

लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे कई जगहों पर लाइव के जरिए आोयजन करने की तैयारी है। इस बार भारत के लिए बॉलीवुड ऑस्कर लेकर आ सकता है। आपको बता दें कि भारत अब तक 5 बार ऑस्कर अवार्ड अपने नाम कर चुका है। सबसे पहले भानु अथैया को फिल्म 'गांधी' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। इनके बाद सत्यजीत रे को 1992 में ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था।

साल 2009 में एआर रहमान, रेसुल पुकुट्टी और गुलजार को ऑस्कर अवॉर्ड नवाजा गया था। इस बार ऑस्कर की रेस में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' है। फिल्म को बेस्ट एडब्टेड स्क्रीनप्ले की कैटेगिरी के लिए नॉमिनेशन में शामिल किया गया है। इसको लेकर प्रियंका ने खुशी जताते हुए ट्विटर पर लिखा- 'हम अभी-अभी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए है.. रमीन और उनकी टीम को बधाई... व्हाइट टाइगर... मुझे नॉमिनेशन का ऐलान करने का मौका मिला, जिससे ये मेरे लिए और भी खास हो गया.. खुद में गर्व महसूस कर रही हूं।'

Tags:    

Similar News