Wedding 2019: बॉलीवुड की 10 फेमस कपल्स शादी के बाद यहां गए थे हनीमून...

अगर आप वेडिंग के साथ-साथ हनीमून की तैयारी कर रहे हो. तो पहले ये जान लें कि आपके फेवरेट बॉलीवुड कपल अपने हनीमून पर कहां गए थे, ताकि आप भी उस जगह को सलेक्ट कर अपने हनीमून को यादगार बना सकें।;

Update: 2019-12-19 12:45 GMT

शादियों का सीजन है... ऐसे में कपल्स बॉलीवुड सेलेब्स की तरह अपनी ग्रैंड वेडिंग के साथ हनीमून की भी प्लानिंग कर रहे है.. हनीमून पर जाना किसी भी मैरिड कपल के लिए बेहद खास एहसास होता है और आखिर हो भी क्यों न, हर कोई अपने हनीमून के लिए इतने सपने संजो कर रखता है। हनीमून के लिए ज्यादातर लोग उस जगह जाना पसंद करते है, जहां बॉलीवुड कपल्स अपने हनीमून पर गए थे... अगर आप भी इन्हीं जगहों पर जाना चाहते है तो चलिए हम आपको बताते है कि बॉलीवुड में कौन सा मैरिड कपल अपने हनीमून के लिए किस जगह गया था।


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone and Ranveer Singh)- रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से 14 नवंबर 2018 में शादी की और हनीमून के लिए स्वीडन में गए। आपको बता दें कि स्वीडन (Sweden) बेहद खूबसूरत जगह है।


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma And Virat Kohli)- 11 दिसंबर 2017 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी की। दोनों ने इटली में जाकर साथ फेरे लिए थे। किसी को भी शादी के एक दिन पहले तक खबर नहीं थी। दोनों हनीमून के लिए फिनलैंड गए।


सोनम कपूर और आनंद आहूजा (Sonam Kapoor And Anand Ahuja)- सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई 2018 में हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सोनम कपूर लंदन में रही थी। हनीमून के लिए उन्होंने जापान (Japan) को चुना था।


सैफ अली खान और करीना कपूर (Saif Ali Khan and Kareena Kapoor)- सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी काफी चर्चाओं में रही। दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी रचाई। हनीमून के लिए इन्होंने स्विट्जरलैंड (Switzerland) की जगह चूज की।


शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा (Shilpa Shetty and Raj Kundra)- हर लड़की राज कुंद्रा जैसा पति चाहती है। राज कुंद्र शिल्पा शेट्टी से बेहद प्यार करते है। दोनों 22 नवंबर 2009 को शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद हनीमून के लिए दोनों ने बहामास (Bahamas) गए। आपको बता दें कि बहामास एक देश है।


निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra And Nick Jonas)- निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी की खबरें टॉप पर रहीं, वजह दोनों के बीच उम्र का फासला.. दोनों ने 1 दिसंबर 2018 को शादी की। हनीमून के लिए दोनों पेरिस (Paris) घूमने गए।     


अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय (Abhishek Bachchan And Aishwarya Rai)- अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी कई दिनों तक सुर्खियों में रही थीं। तकरीबन 7 साल अफेयर चलने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। 20 अप्रैल 2009 को जिंदगी भर का साथ निभाने के लिए सात फेरे लिए। दोनों हनीमून के लिए यूरोप (Europe) गए।


 रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा (Riteish Deshmukh and Genelia D'Souza)- 10 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने शादी करने के बारे में सोचा। 3 फरवरी 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हनीमून के लिए इन्होंने विदेश नहीं बल्कि अपने देश ही चुना। दोनों आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में हनीमून के लिेए घूमने गए।


शाहिद कपूर और मीरा राजपूत (Shahid Kapoor and Meera Rajput)- शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से 7 जुलाई 2015 को शादी की। शाहिद की अरेंज मैरिज थी। शादी के बाद हनीमून के लिए इन्होंने लंदन (London) चुना।


नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी (Neil Nitin Mukesh And Rukmini Sahay)- नील नितिन मुकेश ने 9 फरवरी 2017 को उदयपुर में शादी की। ये शादी रॉयल वेडिंग में से एक थीं। दोनों हनीमून के लिए घूमने लंदन (London) थे।     

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News