कोरोना पॉजीटिव अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के लिए फैंस कर रहे कामना, बोले- 'Take Care सर और मैम'
कोरोना पॉजीटिव अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के लिए फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है। फैंस सोशल मीडिया पर बोले- 'Take Care सर और मैम';
कोरोना वायरस के बढ़ते मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। इसकी चपेट में बॉलीवुड स्टार भी आने लगे है। हाल ही में अर्जुन कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई। ये जानकारी उन्होंने खुद दी। अब खबर है कि उनके बाद मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव है। इस बात की जानकारी उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा ने दी। रिपोर्ट्स की मानें, तो उनमें कोरोना के शुरूआती लक्षण है, जिसकी वजह से उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। इस खबर के बाद से फैंस लगातार उन्हें अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे है।
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को जज करती है। इस खबर के बाद से अब शो के सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इससे पहले अर्जून कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी शेयर की थी। अर्जुन ने एक पोस्ट में लिखा है- 'ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आप सभी को जानकारी दूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मेरे शरीर में कोरोना के लक्षण नहीं है। मैंने डॉक्टरों और प्रशासन की सलाह पर खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटीन में रहूंगा'
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'मैं पहले से ही आप सब लोगों के सपोर्ट के लिए धन्यवाद करता हूं और आने वाले दिनों मैं अपनी तबियत को लेकर अपडेट करता रहूंगा। ऐसा वक्त पहले कभी नहीं आया, असामान्य वक्त है, लेकिन मुझे विश्वास है कि मैं इस वायरस से लड़कर जंग को जीत लूंगा।' आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। ऐसी खबर सामने आने पर फैंस मलाइका और अर्जुन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।