साल 2021 लेकर आया खुशियों की सौगात, इस साल ये एक्ट्रेसेस बनेंगी पहली बार मां, घर में गूंजेगी किलकारियां
इस साल कई एक्ट्रेसेस की जिंदगी नया मोड़ लेने वाली है। इस साल कई एक्ट्रेसेस अपने बच्चों को जन्म देने वाली है। आज हम आपको बताएंगे कि वो कौन से सितारे हैं जो इस साल पेरेन्ट्स बनने वाले हैं।;
साल 2020 की बीत चुका है। अब है नया साल 2021... ये साल कई खुशियां लेकर आया है। बात करें अगर बॉलीवुड सितारों की, तो सेलेब्स को इस साल से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें है। क्योंकि पिछला साल बेहद खराब गया। लॉकडाउन के कारण शूटिंग और सिनेमा हॉल बंद रहे। लेकिन परिवार संग टाइम बिताने का मौका भी मिला। इस साल कई एक्ट्रेसेस की जिंदगी नया मोड़ लेने वाली है। इस साल कई एक्ट्रेसेस अपने बच्चों को जन्म देने वाली है। आज हम आपको बताएंगे कि वो कौन से सितारे हैं जो इस साल पेरेन्ट्स बनने वाले हैं।
अनुष्का शर्मा- इस साल अनुष्का शर्मा पहली बार मां बनने जा रही है। अगस्त 2019 में विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। खबर है कि अनुष्का की इसी महीने यानी जनवरी में डिलिवरी हो जाएगी। वो अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।
अनीता हसनंदानी- बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी इसी साल पहली बार मां बनेगीं। शादी के सात साल बाद अनीता अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। बताया जा रहा है कि उनकी डिलिवरी फरवरी में हो सकती है। अनीता ने एक वीडियो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।
करीना कपूर खान- करीना कपूर इस साल दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक, करीना कपूर की डिलीवरी मार्च महीने में होगी यानी उनके घर नन्हा मेहमान मार्च महीने में आने वाला है। नन्हें मेहमान के वेलकम की तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। करीना और सैफ दूसरी बार पैरेंट्स बनेंगे।
जानकी मेहता- टीवी एक्टर नकुल मेहता की पत्नी और एक्ट्रेस जानकी मेहता भी इस साल मां बनने वाली है। जानकी फरवरी में मां बनने जा रही है। जानकी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें एक वीडियो के जरिए दी थी। इस वीडियो उनकी मुलाकात से लेकर प्रपोजल और सगाई से लेकर शादी तक की फोटोज थी। वीडियो के आखिर में जानकी के प्रेग्नेंसी की भी तस्वीरें भी थीं।