Holi Bollywood Gane: बॉलीवुड के इन गानों के साथ अपनी होली को बनाएं और भी रंगीन
Holi Ke Bollywood Gane: रंगो के त्योहार होली पर लोग जमकर मस्ती करते हैं। रंगों के साथ साथ यह त्योहार गानों के बिना अधूरा है। इसी बीच आज हम आपके लिए Bollywood Top 10 Songs For Holi लेकर आए हैं।;
Holi: होली का त्योहार रंगो के लिए तो जाना ही जाता है लेकिन गानों के बिना यह त्योहार अधूरा है। इस दिन लोग रंगो और गानों के बीच काफी मस्ती करते हैं। वहीं इस मौके पर लोग YouTube पर Hit Holi bollywood songs जमकर सर्च करते हैं। यूट्यूब की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में कुछ गाने काफी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच आपके त्योहार को और भी खास बनाने के लिए हम आपको Bollywood के टॉप 10 गाने बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपने इस त्योहार को और भी खास बना सकते हैं।
यह गाना खास इस त्योहार के लिए रिलीज किया गया है। इस गाने में मौनी रॉय के साथ वरुण शर्मा और सनी सिंह नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल हैं 'होली में रंगीले'। इस गाने को मीका सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं इस गाने को कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर रेमो डिसूजा द्वारा डायरेक्ट किया गया है। यह गाना होली के लिए एक दम परफेक्ट है।
वहीं होली के गानों की बात हो और अमिताभ बच्चन का गाना न हो ये तो बहुत ही मुश्किल है। होली के मौके पर फिल्म 'बागबान' का गाना 'होरी खेले' एक दम परफेक्ट गाना है।
यह गाना राजेश खन्ना की फिल्म आपकी कसम का है। इस गाने के बोल है जय जय शिव शंकर। इस गाने को सुनते ही आपके पैर खुद थिरकने को मजबूर हो जाएंगे।
आप इस मौके पर फिल्म बदरीनाथ की दुल्हनियां का गाना यह गाना भी सुन सकते हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट ने एक साथ काम किया था।
आजकल लोग होली पर इस गाने को खूब पसंद करते हैं। यह गाना रणबीर कपूर और दीपिका पादूकोण का बलम पिचकारी है।