गाजियाबाद की बनकर भी लोगों के दिलों में जगह नहीं बना पाई कियारा आडवाणी, बेकार गईं 'इंदू की जवानी'
फिल्म के कलेक्शन पर कोरोना महामारी के चलते बनाई गई गाइडलाइन ने ग्रहण लगाया हुआ है। कम कलेक्शन की दूसरी वजह कहानी का कमजोर होना। कहानी लोगों को बोर करती है।;
कियारा आडवाणी की फिल्म 'इंदू की जवानी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म के कलेक्शन पर कोरोना महामारी के चलते बनाई गई गाइडलाइन ने ग्रहण लगाया हुआ है। जिसके चलते फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं हो रही है। 11 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने अब तक सिर्फ 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। कम कलेक्शन की दूसरी वजह कहानी का कमजोर होना। कहानी लोगों को बोर करती है। फिल्म में कियारा आडवाणी ने गाजियाबाद की लड़की इंदिरा गुप्ता का किरदार निभाया है।
इंदिरा गुप्ता बेहद सुंदर है। उसकी सुंदरता पर मोहल्ले के जवान लड़के से लेकर बुजुर्ग तक सब फिदा है। लेकिन वो सतीश नाम के लड़के के साथ रिलेशनशिप में होती है, पर सतीश उससे एक रात बिताने की बात कहता है। इंदिरा शादी से पहले इसके लिए तैयार नहीं होती और वो गूगल के जरिए दूसरे ब्वॉयफ्रेंड की तलाश शुरू कर देती है। इस बीच उसे समर नाम का लड़का मिलता है। समर का किरदार आदित्य सील ने निभाया है। समर पाकिस्तानी है। इंदिरा समर को घर मिलने बुलाती है।
#IndooKiJawani - #OVERSEAS BO - Opening Weekend - Total till [Sunday] 13 Dec 2020...
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 14, 2020
⭐️ #Australia: A$ 10,433 [₹ 5.79 lakhs]
⭐️ #NewZealand: NZ$ 3,162 [₹ 1.65 lakhs]
⭐️ #Fiji: FJ$ 5,372 [₹ 1.92 lakhs]@comScore pic.twitter.com/Avn7W0iJ3O
दोनों में बातचीत होती है। इस बीच उसे पता चलता है कि समर एक आतंकवादी का साथी है, जो पुलिस पर गोली चलाकर भागता है। इसके बाद क्या होता है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। डेटिंग ऐप से शुरू हुई कहानी आखिर में भारत-पाकिस्तान के बीच का मुद्दा बन जाती है। आपको बता दें कि कियारा आडवाणी और आदित्य सील के अलावा मल्लिका दुआ, राकेश बेदी, अलका कौशल, राजेश जैस लीड रोल में है। इस फिल्म के डायरेक्टर अबीर सेनगुप्ता है।