वीडियोः पहली फिल्म में 1 मिनट के लिए मिला था काम, फिर छा गए थे इरफान
इरफान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सबसे पहले एक इंटरनेशनल से की थी। जो 1988 में आई थी। फिल्म का नाम था सलाम बॉम्बे था।;
बॉलीवुड फिल्म अभिनेता इरफान खान आज हमारे बीच नहीं रहे। कैंसर जैसी बीमारी की वजह से उनका कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले साल से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। लेकिन भारतीय फिल्म उद्योग में उनका एक महान योगदान रहा है।
इरफान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सबसे पहले एक इंटरनेशनल से की थी। जो 1988 में आई थी। फिल्म का नाम था सलाम बॉम्बे था। इसी फिल्म से इरफान खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में इरफान खान का रोल बहुत छोटा था। लेकिन इसके बाद उनके करियर को एक नई दिशा मिली।
कहा जाता है कि इरफान खान ने जब इस फिल्म में काम किया था। उस वक्त नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के लास्ट ईयर के स्टूडेंट थे और इस दौरान उन्होंने फिल्म में काम किया था।
ये कहानी 11 वर्षीय 'कृष्णा' के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई के रेड लाइट इलाकों में चाय बेचा करता था। इसमें नाना पाटेकर ने भी अभिनय किया हैं। फिल्म 2013 में फिर से रिलीज हुई थी।
सलाम मुंबई का निर्देशन मीरा नायर ने किया था। जिन्होंने इरफान खान को खुद इस फिल्म में काम करने के लिए बुलाया था । इरफान खान ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म में दमदार अभिनय किया और धीरे-धीरे वह बॉलीवुड में अपने दमदार एक्टिंग के बल पर छा गई।