टीवी के ये है ऐसे 'श्रीकृष्ण', जिन्हें लोग समझने लगे थे असली भगवान, देखते ही छूने लगते थे पैर

टीवी के ये है ऐसे 'श्रीकृष्ण', जिन्हें लोग समझने लगे थे असली भगवान, देखते ही छूने लगते थे पैर;

Update: 2020-08-11 07:37 GMT

जन्माष्टमी का त्योहार की धूम चारों और देखी जा रही है। भगवान श्रीकृष्ण के नाम सुनते ही 'कान्हा जी' की छवि तो दिलों-दिमाग में बन जाती है। साथ ही उन एक्टर्स की तस्वीरें भी याद आ जाती है, जिन्होंने 'श्रीकृष्ण' बन लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी। इन एक्टर्स की एक्टिंग इतनी शानदार थी, कि लोग इन्हें ही भगवान कृष्ण समझने लगे। ये जहां भी जाते लोग इन्हें भगवान कृष्ण समझ प्रणाम करने लगते। तो चलिए आपको बताते है, ऐसे एक्टर्स के बारे में...

नीतीश भारद्वाज (Nitish Bharadwaj)


बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कृष्ण का किरदार निभाकर नीतीश भारद्वाज ने लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई। खास बात ये है कि उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 23 साल थी। इस 'महाभारत' के प्रसारण के कारण नीतीश भारद्वाज की लोकप्रियता इस कदर बढ़ गई कि वो जहां कहीं भी जाते लोग उनके पैर छूने लगते थे।

सौरभ राज जैन (Saurabh Raj Jain)


टीवी एक्टर सौरभ राज जैन का जब भी जिक्र होता है, तो बात उनके कृष्ण के रोल की सबसे पहले होती है। साल 2013 में शुरू हुई 'महाभारत' में कृष्ण का किरदार सौरभ राज जैन ने निभाया था। इसके अलावा भी वो कई सीरियल में कृष्ण और विष्णु के रोल में दिख चुके हैं।

सर्वदमन डी बनर्जी (Sarvadaman D. Banerjee)


'श्री कृष्णा' में एक्टर सर्वदमन डी बनर्जी ने 'कृष्ण' का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार से सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता हासिल की थी। लोग उन्हें 'भगवान कृष्ण' मानने लगे थे। आपको बता दें कि सर्वदमन डी बनर्जी ने 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय' में भी अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच अपनी जगह बनाई है।

स्वप्निल जोशी (Swapnil Joshi)


रामानंद सागर के 'श्री कृष्णा' में स्वप्निल जोशी ने 'कृष्ण' का रोल निभाया था। लोगों ने उन्हें 'कृष्ण' के रोल में काफी पसंद किया। आपको बता दें कि स्वप्निल जोशी ने 'उत्तर रामायण' में कुश का किरदार भी निभाया था। 

Tags:    

Similar News