हनीमून के लिए काजल अग्रवाल ने जिस होटल की कराई बुकिंग, 4 करोड़ रुपए हैं वहां का किराया
हनीमून के लिए काजल अग्रवाल ने जिस होटल की बुकिंग कराई। वहां रूकना भी बड़ा मंहगा है। इसके लिए आपको 4 करोड़ रुपए किराया देना होगा।;
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपने हनीमून को काफी एन्जॉय कर रही है। काजल मालदीव में अपने पति गौतम किचलू के साथ कई रोमांटिक फोटोज शेयर की है। काजल ने लेटेस्ट फोटो शेयर की। जिसमें वो मछलियों के बीच एन्जॉय करती नजर आ रही है। काजल जिस होटल में रुकी है। वो दुनिया का पहला अंडरवॉटर होटल है और यहां रुकना कोई मामूली बात नहीं है। इसके लिए मोटा पैसा खर्च करना पड़ता है। तब जाकर आप काजल अग्रवाल की तरह यहां एन्जॉय कर पाएंगे और अंदर फोटो क्लिक कर पाएंगे।
दरअसल, इस होटल का नाम 'मुराका' है। यहां चार रातों का पैकेज तकरीबन 4 करोड़ रुपए है। इसके हिसाब से यहां एक रात के लिए आपको 36 लाख रुपए देने होंगे। हालांकि यहां एक रात ठहरने की सुविधा नहीं है, यहां पूरा पैकेज लेना पड़ता है। इस होटल के बनने में 108 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च हुए है। इस होटल की दीवारें शीशे की है, ताकि यहां आए लोग समुद्र के अंदर का नजारा देख सके। ये होटल समुद्र की 16 फीट गहराई में बना है। तेज लहरों से बचाने के लिए इसे मजबूत खंभों से बांधा गया है।
इस होटल में प्राइवेट जिम, शेफ, बार, मसाज और पूल जैसी लग्जरी फैसलिटी भी है। इससे पहले काजल ने हनीमून की कई फोटोज शेयर की थी। इन फोटो में काजल स्काई ब्लू क्रॉप टॉप और स्कर्ट में नजर आ रही है। एक फोटो में काजल समुद्र किनारे योगा पोज देती हुई दिखाई दे रही है, तो दूसरी फोटो में वो अपने पति गौतम का हाथ थामे हुए है। इससे पहले काजल ने रेड ड्रेस में भी एक फोटो शेयर की। इस रेड ड्रेस में काजल बेहद सुंदर लग रही थी। काजल अग्रवाल की सभी फोटोज सोशल मीडिया पर आग लगा रही है।