दीपिका पादुकोण की Tight Jeans पर कंगना रनौत ने किया Comment, बिना नाम लिए साधा निशाना

Kangana Ranaut Commented On Deepika Padukone: कंगना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने महिलाओं के पुराने दौर के पहनावे की तुलना आज के महिलाओं के पहनावे से की है। कंगना का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।;

Update: 2021-03-03 09:46 GMT

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आए दिन वो समाज में घट रही घटनाओं को लेकर पोस्ट करती रहती है। उनका हर एक पोस्ट सुर्खियां बन जाता है। कंगना ने एक बार फिर नया पोस्ट शेयर किया है। कंगना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने महिलाओं के पुराने दौर के पहनावे की तुलना आज के महिलाओं के पहनावे से की है। कंगना का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

कंगना रनौत का ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के जीन्स के ऐड को लेकर विवाद चल रहा है। ऐड में दीपिका फीटिंग जीन्स पहन एक बड़े बैंड को प्रमोट कर रही है। हालांकि कंगना ने अपने इस ट्वीट में कही भी दीपिका पादुकोण का नाम स्पष्ट रुप से नहीं लिया है, लेकिन लोग उनके इस ट्वीट को दीपिका के विवादित ऐड से जोड़ कर देख रहे है। कंगना ने अपने ट्वीट में तीन प्राचीन समय की महिलाओं की फोटो शेयर की।

इन फोटो के ऊपर लिखा है- 'क्या आप इन्हें जानते है ? ये तीन महिलाएं भारत, जापान और सीरिया की है.. जिन्होंने अपने परंपरागत परिधान में 1885 में ये फोटोशूट कराया था और ये तीनों पहली लाइसेंसधारी महिला डॉक्टर है।' कंगना ने कैप्शन में लिखा- 'पुराने दौर की महिलाओं की प्रशंसा में ये ट्वीट है, जिन्होंने न सिर्फ अपने व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया बल्कि अपनी पूरी सभ्यता, संस्कृतियों और राष्ट्र का भी प्रतिनिधित्व किया.. आज अगर ऐसी उपलब्धि हासिल की जाए तो वे सभी फटे हुए अमेरिकी जीन्स और पोछे जैसे ब्लाउज पहनेंगे, जिसमें अमेरिकी मार्केटिंग के अलावा कुछ नहीं होगा।'

Tags:    

Similar News