करीना कपूर और अनुष्का शर्मा ने पहना सस्ता सा नाइटसूट, कीमत इतनी मामूली की बच्चा भी खरीद लें

करीना कपूर और अनुष्का शर्मा के कुछ पोस्ट वायरल हो रहे है। जिसमें दोनों सस्ता सा नाइटसूट पहना हुआ है। इन नाइटसूट की कीमत इतनी मामूली है कि इन्हें अमीर घर का कोई भी बच्चा खरीद सकता है।;

Update: 2020-07-29 06:20 GMT

करीना कपूर खान और अनुष्का शर्मा दोनों ही एक्ट्रेसेस का बॉलीवुड इंडस्ट्री में बोलबाला है। दोनों ही एक्ट्रेसेस के फैंस न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी भरपूर है। दोनों का स्टाइल स्टेटमेंट भी बेहद गजब है। फैंस करीना और अनुष्का के फैशन स्टाइल को कॉपी कर खूबसूरत दिखने की कोशिश करते है। करीना और अनुष्का अपने फोटो और वीडियोज के जरिए फैंस से कनेक्ट रहतीं है। ये फोटोज और वीडियो शेयर होते के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है। उनके पोस्ट को फैंस काफी पसंद भी करते है।

अगर आप करीना कपूर और अनुष्का शर्मा के पोस्ट को ध्यान से देखते है, तो हाल ही में आपको दोनों एक्ट्रेसेस की पोस्ट में कुछ समानता दिखाई दी होगी। दरअसल, करीना कपूर और अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी। अपने-अपने पोस्ट में दोनों हसिनाएं नाइटसूट में नजर आ रही है। दोनों ने सेम नाइटसूट पहना हुआ है। नाइट सूट पर प्रिंट भी एक जैसा ही है। ये डैन्डलायन का कॉटन नॉच कॉलर पजामा सेट है। इस नाईटसूट के कीमत लगभग 4 हजार रूपए है। इसे आप किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकते है।


अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की पोस्ट की बात करें तो उन्होंने अपने नए क्मफी नाईटसूट में कुछ फोटोज शेयर की थी। फोटो के जरिए अनुष्का ने बताया था कि उनके दिन की शुरूआत ऑइल पुलिंग करने के साथ होती है और इसमें उनका डॉग ड्यूड जैसे उनका साथ देता है। वहीं करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में करीना अपना फेवरेट शो देखते हुए बर्गर खाती हुई नजर आ रही हैं। इसमें करीना ने भी एक नाईटसूट पहना है। 

Tags:    

Similar News