डिलिवरी से पहले करीना कपूर खान ने पकड़ा बेबी बंप, फेस एक्प्रेशन देख फैंस बोले- 'तैमूर का भाई आने वाला है'

Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें वो बेबी बंप को पकड़ती नजर आ रही है।;

Update: 2021-02-05 09:05 GMT

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की कुछ ही दिनों में डिलिवरी होने वाली है। जिसके चलते उनकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। प्रेग्नेंसी करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। करीना कपूर का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें वो बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। ये एक बूमरैंग वीडियो है। इस वीडियो में करीना खुशी से झूम रही है।

वीडियो में करीना कपूर खान ने ब्लू कलर की मैक्सी पहनी हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपना हाथ बेबी बंप पर रखा हुआ है और एक्स्प्रेशन फैंस का दिल लूट रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने कैप्शन में लिखा- '9 महीने और मजबूत हो रही हूं...' इसके साथ उन्होंने मसल्स वाला स्टिकर भी इसमें एड किया है। उन्होंने हैशटैग के साथ नोट गिविंग अप और फन टाइम भी लिखा।

करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी कुछ फोटोज और बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया। हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। स्टोरी में उन्होंने फिश करी डिश की फोटो शेयर की, जो उनकी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस ने उनके लिए बनाई थी। फिश करी देखने में ही काफी टेस्टी लग रही है। करीना कपूर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- '​थैंक यू जॉयस अरोड़ा' आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी में फिश खाना मां और बच्चे दोनों के ही लिए फायदेमंद होता है।

Tags:    

Similar News