Video Viral: तैमूर का दबंग अंदाज, मां करीना से ही एयरपोर्ट पर भीड़ गए तैमूर

सबसे क्यूट स्टारकिड तैमूर अली खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो बिल्कुल अपनी मम्मी करीना कपूर की तरह दिख रहा है। लेकिन वो अपनी मां करीना से किसी बात को लेकर खफा है। मां करीना जब तैमूर का हाथ पकड़ती है तो वो हाथ झटक देता है।;

Update: 2019-10-29 07:50 GMT

बॉलीवुड के छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की बात ही अलग है.... मां करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और डैड सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से ज्यादा सुर्खियों में बेटा तैमूर रहता है। तैमूर का एक वीडियो वायरल (Taimur Videos) हो रहा है। वीडियो में तैमूर का दबंग अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में तैमूर बिल्कुल अपनी मम्मी के लुक में ढले हुए दिखाई दिए। करीना कपूर खान वीडियो में मेंहदी ग्रीन कलर की जैकेट, व्हाइट टीशर्ट और ब्लू कलर की जीन्स में नजर आई।

इस आउटफिट के साथ उन्होंने लॉन्ग बूट (Kareena Kapoor Looks) पहने हुए थे। मां करीना कपूर खान की तरह तैमूर अली खान ने कुछ ऐसे ही ड्रेस (Taimur Ali Khan Looks) पहनी हुई थी। व्हाइट कलर की टीशर्ट, ब्लू कलर की जीन्स और लॉन्ग बूट पहने हुए थे। दोनों की ये ट्यूनिंग काफी अच्छी लग (Kareena Kapoor And Taimur) रही थी। लेकिन वीडियो में तैमूर गुस्से में नजर आया। उनका दबंग अंदाज अलग ही था। वीडियो में नजर आ रहा है कि जब मां करीना कपूर खान ने तैमूर का हाथ पकड़ा तो उन्होंने हाथ झटक दिया।

वो शायद अपनी कार को लेकर किसी बात से खफा (Taimur Ali Khan Anger) थे। इससे पहले दिवाली पर तैमूर का एक और वीडियो वायरल (Taimur Ali Khan Video Viral) हुआ। वीडियो में वो करीना कपूर के साथ है और हाथों में पटाखे है। इस दौरान फोटोग्राफर्स ने हैप्पी दिवाली बोलते हुए उनकी फोटो क्लिक की, लेकिन फोटोग्राफर्स का यूं फोटो क्लिक करना तैमूर का पसंद नहीं आया और वो चिल्लाकर 'नो' बोलने लगे। इस दौरान करीना ने उन्हें समझाया कि हैप्पी दिवाली बोलो.. जिसके बाद तैमूर ने फोटोग्राफर्स को हैप्पी दिवाली विश किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News