जब कियारा आडवाणी को अपनी पहचान बताने के लिए उतारना पड़ा मास्क, फैंस को याद आयी MS Dhoni
सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें एयरपोर्ट पर चेकिंग कराते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर फैंस को उनकी मूवी एमएस धोनी के एक सीन की याद आ गयी।;
'शेरशाह' (Shershaah) फिल्म एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों सुर्खियों में हैं। कियारा बहुत जल्द ही फिल्म 'शेरशाह' में दिखायी देने वाली हैं। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियोज (Amazon Prime Video) पर रिलीज किया जाएगा। तो अब सोशल मीडिया पर कियारा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें एयरपोर्ट पर चेकिंग कराते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर फैंस को उनकी मूवी एमएस धोनी (MS Dhoni) के एक सीन की याद आ गयी।
ये वीडियो इंस्टाग्राम का है। कोरोना महामारी की गाइडलाइन्स को ध्यान में रखते हुए कियारा मास्क लगा कर एयरपोर्ट पर पहुंची थी। जहां पर ड्यूटी कर रहे CISF से जब कियारा चेकिंग कराने पहुंची तो अधिकारी ने उनकी पहचान करने के लिए मास्क हटाने को कहा। जिसके बाद कियारा ने चेहरे से मास्क हटाया और अपनी पहचान बताई। बस अधिकारी के उन्हें मास्क उतारने के कहने और एक्ट्रेस को आदेश का पालन करते हुए सीन की इस वीडियो को देखकर उनके फैंस ने फिल्म एमएस धोनी से कनेक्ट कर दिया है। दरअसल इस फिल्म में भी ऐसा ही कुछ होता है जहां साक्षी बनी कियारा, धोनी बने सुशांत सिंह राजपूत को पहचान नहीं पाती हैं और उनसे उनका पहचान पत्र मांगती है।
फैंस ने कियारा के इस वीडियो पर उनकी फिल्म को याद करते हुए कई कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उन्होंने एमएस धोनी के साथ फिल्म में क्या किया। कर्मा।' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'एमएसडी में ये भी ईमानदारी से काम की थीं जब धोनी का आईडी मंगा था।' किसी ने लिखा, ' उन्होंने इस नियम को अपनी फिल्म से सीखा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका हैं। वहीं इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग अपनी प्रतिक्रिया जमकर दे रहें हैं।