'कमला हैरिस के उप राष्ट्रपति बनने की बात मल्लिका शेरावत को 11 साल पहले ही पता थीं'

मला हैरिस की इस जीत पर सबसे ज्यादा भारत गर्व कर रहा है। दुनिया भर में देश का नाम रोशन करने वाली कमला हैरिस को दुनियाभर से बधाइयां मिल रही है।;

Update: 2020-11-09 10:20 GMT

अमेरिका चुनाव में जो बाइडेन 46वें राष्ट्रपति बने और भारतीय मूल की कमला हैरिस पहली महिला उप राष्ट्रपति बनी। कमला हैरिस की इस जीत पर सबसे ज्यादा भारत गर्व कर रहा है। दुनिया भर में देश का नाम रोशन करने वाली कमला हैरिस को दुनियाभर से बधाइयां मिल रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्हें साल 2009 में ही पता चल गया था कि कमला हैरिस अमेरिकी राजनीति में कोई न कोई बड़ा पद हासिल करेंगी।

कई सालों के बाद आज इस एक्ट्रेस की बात सच हो गई और कमला हैरिस ने अमेरिका की उप राष्ट्रपति का पद पर कब्जा जमाया। दरअसल, 11 साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने कमला हैरिस को लेकर एक ट्वीट किया था। ये ट्वीट साल 2009 का है। बताया जा रहा है कि साल 2009 में मल्लिका शेरावत ने कमला हैरिस से मुलाकात की थीं। इस मुलाकात में मल्लिका को उनमें एक अलग बात लगी, जो अमेरिकी के अहम पद को संभालने की जिम्मेदारी उठा सकती है।


जिसके बाद इसको लेकर मल्लिका ने एक ट्वीट किया और कहा कि कमला हैरिस एक दिन अमेरिका की राष्ट्रपति होंगी। मल्लिका ने ट्वीट में लिखा- 'एक पार्टी में काफी मस्ती कर रही हूं जहां पर मेरे साथ एक ऐसी महिला बैठी है, जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि वे अमेरिका की राष्ट्रपति बन सकती है।' मल्लिका के ट्वीट के ये शब्द अब हकीकत में बदल गए है। 11 साल के बाद यानी 2020 में कमला हैरिस राष्ट्रपति तो नहीं लेकिन उप राष्ट्रपति जरूर बन गई है। ऐसे में मल्लिका का पुराना ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। 

Tags:    

Similar News