Marjaavaan Box Office Collection Day 21: तीन हफ्तों में मालामाल हुईं 'मरजावां', अब तक इतने करोड़ का कलेक्शन
Marjaavaan Box Office Collection Day 20: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मरजावां ने 21वें दिन भी जबरदस्त कलेक्शन किया। फिल्म ने 3 हफ्तों के अंदर 55 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया। 'मरजावां' में दर्शकों को रघु और जोया की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।;
Marjaavaan Box Office Collection Day 21: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) फिल्म 'मरजावां' (Marjaavaan) बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है। फिल्म हर दिन करोड़ों की कमाई कर रही है। फिल्म को 21 दिन पूरे हो गए है। इन 21 दिनों में कुल 55 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म के साथ 'मोतीचूर चकनाचूर' फिल्म भी रिलीज हुई थी, जो कमाई के मामले में काफी पीछे रह गई है।
#Marjaavaan Weekly Collection
— The Box Office (@theboxoffice_45) December 7, 2019
Week 1: ₹ 37.87 Cr
Week 2: ₹ 8.57 Cr
Week 3: ₹ 2.08 Cr
TOTAL COLLECTION: ₹ 48.52 Cr
Theatrical Verdict: HIT pic.twitter.com/xEE2o45pPH
फिल्म में सिद्धार्थ और तारा सुतारिया की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है। फिल्म ने 21वें दिन 2.53 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन से फिल्म की अब तक की कमाई 57.53 करोड़ तक पहुंच गई है।
वहीं पिछली दिनों के बिजनेस पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 37.87 करोड़ की कमाई की, वहीं दूसरे हफ्ते में 8.57 करोड़ का शानदार बिजनेस किया और तीसरे हफ्ते में 36.30 करोड़ का कलेक्शन किया।
'मरजावां' फिल्म की कहानी- फिल्म (Marjaavaan) की कहानी रघु, जोया, आरजू और विष्णु की है। रघु का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने निभाया है, जोया का किरदार तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने अदा किया है। जबकि आरजू के किरदार में रकुल प्रीत (rakul preet singh) है।
वहीं विष्णु के किरदार में रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) नजर आ रहे है। फिल्म में रघु अन्ना का गुलाम होता है। अन्ना ने रघु को बचपन से ही पाला है। रघु और अन्ना का रिश्ता बेहद गहरा है।
वहीं अन्ना की सेवा करते करते रघु की मुलाकात बस्ती में रहने वाली एक लड़की जोया से प्यार हो जाता है। वहीं दूसरी ओर बार डांसर आरजू रघु से प्यार करती है। यहां दर्शको को लव टाइएंगल देखने को मिलेगा। फिल्म में कैसे विष्णु को रघु और जोया की लव स्टोरी का पता चलता है और वो जोया को क्यों मारता है, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखने की जरुरत है।
आपको बता दें कि फिल्म की डायरेक्शन मिलाप जवेरी ने किया है। फिल्म में एक्टिंग को लेकर फैंस का कहना है कि अन्ना के किरदार में नासर ने कमाल की भूमिका अदा की है। रितेश देशमुख ने भी इस किरदार को निभाने में पूरी ताकत झोंक दी है,जो फिल्म में साफ नजर आ भी रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App