Motichoor Chaknachoor Box Office Collection Day 15: नहीं चल रहा फिल्म का जादू, 15वें दिन मामूली कमाई

'मोतीचूर चकनाचूर' बॉक्स ऑफिस पर अब फीकी होती जा रही है। देखने आने वालों की दर्शकों की भीड़ में भारी गिरावट देखी गई है। फिल्म ने पिछले 15 दिनों में सिर्फ इतने करोड़ का कलेक्शन किया है।;

Update: 2019-11-30 07:58 GMT

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' (Motichoor Chaknachoor) का जादू अब लोगों के सिर से उतरने लगा है। फिल्म की कमाई का आंकड़ा भी लगातार गिरता जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन भी कुछ खास कमाई नहीं की है। फिल्म ने 15वें दिन सिर्फ 84 लाख रुपए की कमाई की है। जिसके चलते फिल्म की कमाई अब 38.05 करोड़ पहुंच गई है। फिल्म को देखने आ रहे दर्शकों की भीड़ अब लगातार कम होती जा रही है, जिसका असर सीधा कमाई पर पड़ रहा है।

Full View

फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' की कहानी- फिल्म की कहानी भोपाल में रहने वाली अनीता उर्फ एनी की है, जिसका किरदार आथिया शेट्टी ने निभाया है। अनीता शादी के लिए एक के बाद एक करके लड़कों को इसलिए रिजेक्ट कर रही है, क्योंकि वो शादी के बाद विदेश में सैटल होना चाहती है। अनीता की बचपन से ख्वाहिश है कि वो लंदन-अमेरिका में रहे। इस बीच पड़ोस में पुष्पेंद्र त्यागी 7 साल दुबई की नौकरी करके घर लौटता है। पुष्पेंद्र त्यागी का किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अदा किया है।

Full View

पुष्पेंद्र 36 साल का है और अभी तक उसकी शादी नहीं हुआ है। पुष्पेंद्र की मां यानी विभा छिब्बर ऐसी लड़की का रिश्ता देख रही है, जो मोटे दहेज के साथ आए। वहीं बढ़ती उम्र के साथ पुष्पेंद्र भी चाहता है कि उसकी शादी जल्द से जल्द हो जाए। इसके लिए वो अब किसी भी लड़की से शादी कर चाहता है, चाहे वो मोटी, काली, लूली-लंगड़ी कैसी भी हो, बस शादी होनी चाहिए। वहीं जब एक विदेशी लड़के के खबर अनीता को लगती है तो वो अपनी मौसी यानी करुणा पांडे की कहने पर एक प्लान के तहत पुष्पेंद्र से प्यार का नाटक करती है। अनीता को लगता है कि दुबई में नौकरी करता है तो शादी के बाद वो उसे भी दुबई लेकर जाएगा।

Full View

दोनों घरवालों को बिना बताए चुपचाप शादी कर लेते है। यहां कहानी में ट्विस्ट आता है, जब अनीता को पता चलता है कि पुष्पेंद्र ने दुबई की नौकरी छोड़ दी है और भोपाल की किसी नौकरी में जॉब करने वाला है। वहीं इस दौरान पुष्पेंद्र को भी पता चल जाता है कि अनीता ने उसके साथ प्यार का नाटक क्यों किया था। ये सच सामने आने के बाद एनी और पुष्पेंद्र की शादी क्या बरकरार रहेगा, क्या दोनों एक साथ रहेंगे ?, ये जानने के लिए आपको सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाना होगा। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News