अंबानी परिवार के नए चिराग का हुआ नामकरण, जानिए मुकेश अंबानी ने अपने पोते का क्या रखा नाम ?

मुकेश अंबानी के बहू श्लोका ने 10 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने दादा-दादी बनने की खुशी में पार्टी भी रखी।;

Update: 2020-12-25 06:31 GMT

रिलायंस इंडस्ट्रीस के मालिक मुकेश अंबानी देश के अमीरों में सबसे पहले गिने जाते है। साल 2020 मुकेश अंबानी के लिए काफी लकी रहा। इस साल वो दादा बने। मुकेश अंबानी के बहू श्लोका ने 10 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने दादा-दादी बनने की खुशी में पार्टी भी रखी। अब आपको बता दें कि अंबानी परिवार के नए चिराग को नाम दे दिया गया है यानि पोते का नामकरण हो गया है।

अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने अपने बेटे का नाम 'पृथ्वी आकाश अंबानी' रखा। इसकी जानकारी खुद अंबानी परिवार ने दी। 'पृथ्वी आकाश अंबानी' के नाम को देने के पीछे लॉजिक है। चूंकि पिता का नाम आकाश है, तो बेटे का नाम 'पृथ्वी' होना चाहिए। मुकेश अंबानी ने सोशल मीडिया पर अपने पोते के साथ एक फोटो शेयर किया था। फोटो में उनके होठों पर बड़ी सी मुस्कुराहट और चेहरे पर चमक नजर आ रही थीं। ये चमक पोते को गोद में लेने की वजह से थीं।


9 मार्च 2019 में आकाश और श्लोका की शादी हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। साल 2020 में दोनों बेटा हुआ। बताया जाता है कि आकाश और श्लोका स्कूल के समय से साथ में है। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। साल 2009 से दोनों एक-दूसरे को काफी अच्छे से जानते और समझते थे। आकाश ने श्लोका को शादी के लिए प्रपोज किया था। इस प्रपोजल को श्लोका ने एक्सेप्ट किया। जिसके बाद से ही दोनों की जिंदगी में खुशियां ही खुशियां है।     

Tags:    

Similar News