Nandita Das Birthday : नंदिता दास शबाना आजमी को स्मूच कर आई थीं सुर्खियों में, विवादों से रहा पुराना नाता

Nandita Das Birthday नंदिता दास का जन्मदिन 7 नवंबर को है। नंदिता दास ने फिल्म फायर में शबाना आजमी के साथ किसिंग सीन कर विवादों में आई थीं।;

Update: 2019-11-06 05:55 GMT

नंदिता दास 7 नवंबर को 50 साल की हो जाएगी। नंदिता का जन्म 7 नवंबर 1969 में हुआ था, उनके पिता एक्टर थे जबकि मां लेखिका है। यही नहीं, दोनों अलग-अलग राज्यों से भी है। नंदिता के पिता ओडिया है और मां गुजराती है। उन्होंने दिल्ली के मिरांडा हाउस के ग्रेजुएशन की। इसके बाद वो नाटक मंच के जरिए एक्टिंग की दुनिया में आ गई। आज नंदिता दास की गिनती उन एक्ट्रेसिस में होती हैं... जिन्होंने अपने दम पर एक्टिंग के करियर में लोहा मनवाया है। नंदिता एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म का डायरेक्शन भी करती है। उन्होंने न केवल हिंदी फिल्मों में काम किया है, बल्कि बंगाली, मलयालम, तेलुगू, उर्दू, तमिल, मराठी, उडि़या और कन्नड भाषा की फिल्मों में भी सुपरहिट फिल्में दी है।

Full View

इससे पहले वो फिल्म 'फायर' को लेकर भी सुर्खियों में बनी रही। ये फिल्म समलैंगिक रिश्ते को लेकर बनाई गई थी। फिल्म में दो महिलाओं के प्यार को दर्शाया गया था। इस फिल्म में शबाना और नंदिता के बीच स्मूच सीन भी फिल्माया गया था.. जिसकी वजह से उस वक्त ये फिल्म विवादों में शामिल हो गई। ये फिल्म 5 नवंबर 1998 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन दीपा मेहता ने किया था। जबकि इस फिल्म का डायरेक्शन बॉबी बेदी, दीपा मेहता ने किया। इस फिल्म में 'ए.आर रहमान' ने म्यूजिक दिया। इस फिल्म को देश के अलावा विदेशों में भी रिलीज किया गया। इसके अलावा आमिर खान की फिल्म 'अर्थ 1947' में नंदिता ने काफी बोल्ड और हॉट सीन दिए थे। 'फायर' मूवी के अलावा नंदिता इस फिल्म के लिए भी चर्चाओं में रहीं।

Full View

नंदिता दास की फिल्में अलग ही होती है। उनको फिल्मों की समझ है, इसलिए वो सोच समझकर फिल्में साइन करती है। नंदिता दास की इसी साल अप्रैल के महीने में 'अलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है?' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर मानव कौल ने अलबर्ट पिंटो का रोल अदा किया था जबकि नंदिता दास ने उनकी गर्लफ्रेंड स्टेला को किरदार निभाया था। इससे पहले वो फिल्म 'मंटो' को लेकर काफी चर्चा में बनी रही थी। 'मंटो' एक लेखक सआदत हसन मंटो की कहानी है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मंटो के किरदार में नजर आए। फिल्म में 40 के दशक को नंदिता दास ने बखूबी दिखाया। उस समय में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें और वेशभूषा के साथ साथ छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखा गया। ये फिल्म लोगों को काफी पसंद भी आई।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News