प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म का पोस्टर रिलीज, राजकुमार राव संग दिखीं केमिस्ट्री
नेटफ्लिक्स पर प्रियंका की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव नजर आएंगे। फिल्म में राजकुमार लीड रोल में है। इस फिल्म को लेकर दोनों स्टार्स काफी चर्चा में हैं।;
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी। एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड पर्दे पर नजर आने वाली है। जल्द ही नेटफ्लिक्स पर प्रियंका की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव नजर आएंगे। फिल्म में राजकुमार लीड रोल में है। इस फिल्म को लेकर दोनों स्टार्स काफी चर्चा में हैं।
'द व्हाइट टाइगर' (The White Tiger) फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। इस फिल्म के पोस्टर को लोग काफी पसंद कर रहे है। फिल्म के फर्स्ट लुक को नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। फैंस को फिल्म से जुड़ी अपडेट का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और राजकुमार राव का लुक देखने को मिल रहा है। नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चार फोटोज शेयर की है। इन सभी फोटोज में में प्रियंका और राजकुमार अलग अलग फ्रेम में दिखाई दे रहे है।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की ये फिल्म अरविंद अडिग की बुक 'द व्हाइट टाइगर' को आधारित है। इस मूवी को रमिन बहरानी डायरेक्ट कर रहे है। वहीं नेटफ्लिक्स मुकुल देवड़ा के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे है। प्रियंका इस फिल्म में बतौर एक्ट्रेस के साथ-साथ एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में भी काम कर रही है। आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग पिछले साल पूरी हो गई थी। प्रियंका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अपने फोटोज और वीडियोज के जरिए फैंस से जुड़ी रहती है।