फिल्मों में विलेन बनकर प्रकाश राज ने खड़ी की इतने करोड़ की संपत्ति, प्रॉपर्टी जानकर उड़ जाएंगे होश
Prakash Raj: बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज को अपने फिल्म करियर के लिए 5 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है, लेकिन वो बेहद सादगी से जीना पसंद करते है।;
साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाले एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) 26 मार्च को 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। उनका जन्म 26 मार्च 1965 को बैंगलोर में हुआ था। प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय है। उन्होंने अपना नाम तमिल डायरेक्टर के बालाचंदर के कहने पर बदला था। प्रकाश राज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर टेलिकास्ट होने वाले सीरियल 'बिसिलु कुदुरे' से की थी। सीरियल में उनके काम को काफी सराहा गया।
इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। यहां वो अपने पॉजिटिव रोल से नहीं बल्कि विलेन के तौर पर ज्यादा लोकप्रियता हासिल करने में कामयाब रहे। वो कई फिल्म में विलेन बने। जिसमें 'सिंघम', 'दबंग 2', 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', 'सिंह साहब द ग्रेट', 'वांटेड', 'जंजीर' जैसी फिल्में शामिल है। प्रकास राज काफी टैलेंटेड है। वो न सिर्फ अच्छे एक्टर है बल्कि बेहतरीन डायरेक्टर भी है। बॉलीवुड में आने से पहले वो तेलुगु, तमिल और कन्नड़ की फिल्मों में धमाल मचा चुके है।
अपने फिल्म करियर के लिए प्रकाश राज को 5 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। प्रकाश राज के पास करोड़ों की संपत्ति है, लेकिन वो बेहद सादगी से जीना पसंद करते है। बात करें अगर उनकी प्रॉपर्टी की तो कई राज्यों में फैली हुई है। प्रकाश राज की सालाना कमाई 3 करोड़ के करीब है। कुल संपत्ति में वो बड़े-बड़े एकटर्स को मात देते है। प्रकाश राज 6 मिलियन डॉलर के मालिक है। भारतीय करेंसी के मुताबित उनके पास 36 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। इसकी जानकारी caknowledge.com पर दी गई है।