प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साथ में पूरे किए 3 साल, स्पेशल पोस्ट शेयर कर किया प्यार का इज़हार
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के रिलेशनशिप ने तीन साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में कपल ने अपने अपने सोशल मीडिया से फैंस के लिए कुछ खास पलों की फोटो शेयर की है। पोस्ट में अपनी शादी की अंगूठी को दिखाते हुए प्रियंका ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह निक के साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं...;
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े पलों को दर्शकों के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनके फोटोज और वीडियोज का बेसब्री के साथ इंतजार भी करते हैं। वैसे देश हो या विदेश प्रियंका के चाहने वालों की कमी नहीं है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 66 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में प्रियंका और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) के रिलेशनशिप ने तीन साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने फैंस के लिए अपनी एक बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की है।
हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी और निक की एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस फोटो को देखकर लग रहा है कि दोनो ने इस खास मौके के पर ढेर सारे लवी डवी लम्हें बिताये है। इसमें दोनो बहुत ही प्यार से एक दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहें हैं। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक खास कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, "मेरा सब कुछ .. आज 3 साल हो गए। एक ही समय में पल भर और जीवन भर की तरह लगता है। मैं आप से प्यार करती हूं।" प्रियंका के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने खुलकर प्यार बरसाया है। उनके पोस्ट पर 8 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुकें हैं।
वही दूसरी ओर निक ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस खास मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में निक ने प्रियंका संग अपनी 3 साल पुरानी यादों को ताजा किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा था, "आज से तीन साल पहले।" निक के इस पोस्ट पर प्रियंका ने कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने कमेंट करते हुए लिखा है, "पूछने के लिए शुक्रिया जान।" इस पोस्ट पर निक और प्रियंका के कमेंट्स को देखकर लगता है कि ये फोटो उनकी पहली डेट की है जब निक ने प्रियंका को प्रपोज किया होगा। आपको बता दें प्रियंका और निक की ग्रैंड शादी साल 2018 के दिसंबर की 2 तारीख को हुई थी।