Live वीडियो में अचानक सामने आ गई प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस को किस कर फौरन हुई गायब
Priyanka Chopra Kisses Nick Jonas: प्रियंका और निक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो किस करते हुए नजर आ रहे है।;
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फेवरेट कपल्स में से एक है। इन दिनों प्रियंका और निक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो किस करते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो में प्रियंका निक को लाइव चैट के दौरान अचानक से सामने आकर किस करती है। जिसकी वजह से ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।
आपको बता दें कि निक जोनस अपने नए एल्बम 'स्पेसमैन' के प्रमोशन में काफी बिजी है। स्पेसमैन हाल ही में रिलीज हुआ। अपने इस एल्बम को लेकर निक जोनस लाइव चैट के जरिए फैंस के साथ बात करते है। इस दौरान कुछ ऐसा होता है कि सब हैरान रह जाते है। लाइव चैट के दौरान अचानक प्रियंका चोपड़ा सामने आ जाती है। प्रियंका पहले फैंस को हाथ हिलाकर हाय करती है और फिर निक को किस करते हुए वहां से निकल जाती है।
लाइव चैट के दौरान निक कहते है कि उनके इस नए म्यूजिक एल्बम की प्रेरणा प्रियंका ही है। यही नहीं उनकी लाइफ में होने वाली हर चीज की प्रेरणा प्रियंका ही है। दोनों का ये क्यूट वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है। फैंस इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे है और कमेंट के जरिए तारीफों के पुल बांध रहे है। आप भी देखिए ये वीडियो