अनुष्का शर्मा के बेबी गर्ल को देख प्रियंका चोपड़ा को हुईं मां बनने की बेचैनी, निक जोनस को दिया Hint

सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का के पेरेंट्स बनने की खबर ही छाई हुई है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा के फैंस अब उनकी प्रेग्नेंसी की खबर का इंतजार कर रहे है और सोशल मीडिया पर पूछ रहे है कि 'प्रियंका आप कब सुनाओगे गुड न्यूज'...;

Update: 2021-01-12 06:59 GMT

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का के पेरेंट्स बनने की खबर ही छाई हुई है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा के फैंस अब उनकी प्रेग्नेंसी की खबर का इंतजार कर रहे है और सोशल मीडिया पर पूछ रहे है कि 'प्रियंका आप कब सुनाओगे गुड न्यूज'... इन सब खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर बात कर रही है।

एक दिसंबर 2018 को प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने शादी की थी। चूंकि दोनों का कल्चर अलग-अलग है, ऐसे में शादी हिंदू और क्रिश्चन दोनों ही रीति रिवाजों से हुई। शादी के दो-तीन साल बेहतरीन बीत जाने के बाद अब फैंस उनसे बेबी को लेकर गुड न्यूज चाहते है। मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा अपने फैमिली प्लानिंग को लेकर कहती है कि 'मुझे बच्चे चाहिए, ढेर सारे बच्चे चाहिए... मुझे पूरी क्रिकेट टीम चाहिए... उतने बच्चे चाहिए, जितने मैं कर सकती हूं'

इस इंटरव्यू के जरिए प्रियंका ने निक जोनस को हिंट दे दिया है कि उन्हें ढेर सारे बच्चे चाहिए। बात करें अगर प्रियंका चोपड़ा की काम की, तो प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' हाल ही में रिलीज हुई। इस फिल्म में राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी देखने को मिल रही है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा, उनके कई और बड़े प्रोजेक्ट रिलीजिंग का इंतजार कर रहे है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द मैट्रिक्स 4' में नजर आएंगी। इसके अलावा, फिल्म 'द टैक्स्ट फॉर यू' में भी काम करती हुईं दिखाई देंगी।

Tags:    

Similar News