प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी बोल्ड फोटो तो लोगो ने एक्ट्रेस को सुनाई खरी खोटी, जमकर हाे रही ट्रोल

हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसको लेकर के लोगो ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है;

Update: 2021-05-11 06:28 GMT

बॉलीवुड से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत कर हॉलीवुड तक अपनी फिल्मों के जरिए पहचान बनाने वाली (Actress Priyanka Chopra) एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर चर्चा में रहती है। प्रियंका इन दिनो अपने परिवार संग न्यूयार्क में हैं। अभी कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने भारत में वैश्विक महामारी कोरोना के चलते आयी मुसीबत में लोगों से मदद मांगी थी। प्रियंका ने एक वीडियो शेयर कर लोगों से डोनेशन की बात कही थी। तो अब प्रियंका को लोगो ने उनकी एक फोटो के चलते (Troll) ट्रोल कर दिया है। (Covid 19) कोरोना महामारी के बीच प्रियंका को अपनी ग्लैमरस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करना भारी पड़ गया है। प्रियंका ने हाल ही में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रोल करते हुए उन्हें कह रहे हैं कि यहां भारत मर रहा है और आप फोटो शेयर कर रही हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है। वह इस तस्वीर में  बेहद सुंद नजर आ रही हैं। प्रियंका की एक तस्वीर एक ब्रांड प्रोमोशन की है। फोटो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। प्रियंका ने व्हाइट ड्रेस में तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने रेड लिप्स्टिक लगा रखी है और मेसी बाल किए हुए हैं। फैंस को प्रियंका की यह तस्वीर काफी पसंद आई है। इस व्हाइट ड्रेस में वह वाकई में गजब लग रही हैं। जहां एक ओर प्रियंका के फैंस उनकी इस फोटो पर जमकर उनकी तारीफ करने के साथ- साथ उन्हें ब्यूटीफूल, हॉटी, सेक्सी, नाइस, गॉर्जियस कॉमेंट कर उन पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा है, 'लोग मर हैं और आप फोटो क्लिक करा रही हैं, मैंने आपसे ये उमींद नहीं किया था।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'भारत मर रहा है।'

बात अगर प्रियंका की वर्कफ्रंट की करे तो प्रियंका को हमने निक जोनस संग ऑस्कर अवार्ड होस्ट करते देखा था। उनकी एक फिल्म द व्हाइट टाइगर ऑस्कर की बेस्ट एडेप्टेशन कैटेगरी में नॉमिनेट भी हुई थी। अब प्रियंका जल्द ही एमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। स्पाइ थ्रिलर इस सीरीज में प्रियंका एक्शन करती नजर आएंगी।

Tags:    

Similar News