प्रियंका चोपड़ा को लोग कर रहे ट्रोल, बोले- 'गांजे की खेती करती है तू, नहीं समझ पाएगी किसानों का दर्द'

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा था- 'किसान तो हमारे सैनिक है। उनके हर डर को खत्म करना जरूरी है। उनकी उम्मीदों का पूरा होना जरूरी है। लोकतंत्र होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि ये विवाद जल्द सुलझ जाए।';

Update: 2020-12-08 09:59 GMT

किसान आंदोलन को लेकर तमाम बॉलीवुड और पंजाबी सितारें सपोर्ट में उतरे है। इस कड़ी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी किसानों का समर्थन किया, लेकिन उनका समर्थन करना लोगों को रास नहीं आया। जिसके चलते लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा था- 'किसान तो हमारे सैनिक है। उनके हर डर को खत्म करना जरूरी है। उनकी उम्मीदों का पूरा होना जरूरी है। लोकतंत्र होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि ये विवाद जल्द सुलझ जाए।'

प्रियंका चोपड़ा का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को लेकर लोग प्रियंका चोपड़ा को जमकर ट्रोल कर रहे है। सोशल मीडिया पर "प्रियंका चोपड़ा" और #PriyankaChopra काफी ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में सेटल है और ऐसे में किसानों के इस आंदोलन और उनके दर्द को नहीं समझ सकती। इसलिए उनकी ये चिंता और समर्थन करना सब फेक और ओवरएक्टिंग है। 


दलजीत के बाद प्रियंका चोपड़ा भी समर्थन में आयी अफीम और गांजे की खेती करने वाले किसानो के...😊

Tags:    

Similar News