टीवी एक्ट्रेस ने मचाया Tik Tok पर धमाल, यूजर्स बोले- 'मधुबाला का हुआ पुनर्जन्म'

टिक टॉक पर इन दिनों टीवी एक्ट्रेस प्रियंका कंडवाल के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे है। प्रियंका चेहरे और अदाओं से मधुबाला की तरह दिखती है। वीडियोज देखने के बाद लोग उन्हें मधुबाला का पुनर्जन्म बता रहे है।;

Update: 2019-10-15 12:02 GMT

जो मासूमयत पुराने दौर के कलाकारों में थी वो मासूमयत मानो अब गुम होती जा रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला का मासूम चेहरा आज भी हमारे दिल में बसता है। उन्होंने अपने बेहतरीन एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज किया है। उनके गाने आज भी लोगों की जुबां पर है। लेकिन सोशल मीडिया इन दिनों मधुबाला की हमशक्ल प्रियंका कंडवाल चर्चा में है। प्रियंका कंडवाल (Priyanka Kandwal) है। आपको बता दें कि प्रियंका कंडवाल सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में काम कर चुकी हैं।

Full View

उनकी शक्ल मधुबाला से काफी मिलती है। प्रियंका मधुबाला के गाने और डायलॉग्स को बोलते हुए टिक टॉक पर वीडियो अपलोड कर रही हैं। जिसके चलते उन्हें 'टिक टॉक की मधुबाला' कहा जाते लगा। प्रियंका ने फिल्म हावड़ा ब्रिज का सॉन्ग 'ये क्या कर डाला तूने...' का वीडियो शेयर किया। वीडियो वो बिल्कुल मधुबाला जैसे एक्सप्रेशन दे रही हैं।

प्रियंका के ज्यादातर वीडियो पुराने जमाने के अंदाज में होते है यानी ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो होते हैं। ये वीडियो 50 और 60 के दशक की यादें ताजा कर देते है। सोशल मीडिया पर कई यूजर प्रियंका को 'मधुबाला का पुनर्जन्म' बता रहे है तो कई यूजर 'हैदराबादी मधुबाला' करार दे रहे है।

Full View

प्रियंका अपनी वीडियो टिक टॉक के अलावा इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर भी शेयर करती है। फैंस की ओर से प्रियंका को मधुबाला के हमशक्ल के रुप में काफी प्यार मिल रहा है। उनकी हर एक वीडियो पर काफी लाइक्स आते है। उनका हर एक वीडियो वायरल होता है। वीडियो को देख फैंस भी मधुबाला को याद कर लेते है।

Full View

वीडियो में प्रियंका की शक्ल तो मधुबाला से मिलती ही है.... लेकिन साथ में उनका पहनावा भी मधुबाला से किहीं न किहीं मिलता जुलता रहता है। वीडियो में वो जिस स्टाइल में कपड़े पहनी है.. वो मधुबाला के स्टाइल से मेल खाता है। उनकी स्माइल भी मधुबाला की मुस्कुराहट की याद दिला देती है। कुल मिलाकर प्रियंका कंडवाल मधुबाला की कार्बन कॉपी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News