'दिल्ली या पंजाब नाल पंगे ठीक नहीं' जैसे कई पंजाबी गानों से सितारें बढ़ा रहे किसानों का हौंसला, Youtube पर मचा धमाल

किसानों के हौंसले को बनाए रखने के लिए पंजाबी सिंगर्स अपने गाने रिलीज कर रहे है। ताकि किसानों का मनोबल बना रहे।;

Update: 2020-12-30 06:44 GMT

नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों के आंदोलन को आज 35वां दिन है। ठंड भी किसानों का हौंसला तोड़ भी नहीं पा रही है। वहीं किसानों के इसी हौंसले को बनाए रखने के लिए पंजाबी सिंगर्स अपने गाने रिलीज कर रहे है। ताकि किसानों का मनोबल बना। किसान आंदोलन को लेकर बने गाने अब यूट्यूब पर धमाल मचाने लगे है। आइये आपको सुनवाते है, कुछ ऐसे गाने जो, किसानों के इस आंदोलन की आवाज को बुंलद कर रहे है।

Full View

'अस्सी वढ़ेंगे'- ये गाना किसान आंदोलन को लेकर बनाया गया है। इस गाने को 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। गान को हिम्मत संधू ने लिखा। ये गाना अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Full View

'किसान बनाम राजनीति'- सभी गानों की तरह इस गाने को भी लोग काफी सुन रहे है। गाने को अनमोल गगन मान ने गाया है। इसे 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है।

Full View

'जट्टा तकड़ा होजा'- पंजाबी सिंगर जस बाजवा का ये गाना काफी वायरल हो रहा है। हगाने में किसानों का जमीन खोने को लेकर डर दिखाया गया है।

Full View

'जाग किसान'- हर्फ चीमा का ये गाना भी कुछ कम नहीं है। इस वीडियो में किसानों के बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को दिखाया गया है।

Full View

'दिल्ली या पंजाब नाल पंगे ठीक नहीं'- ये गाना आर नाएट का है। इस गाने को लोग काफी सुन रहे है। गाने को 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Full View

Tags:    

Similar News