Rajinikanth Birthday: कभी कुली और कंडक्टर की नौकरी करते थे रजनीकांत, आज है अरबों की संपत्ति के मालिक
रजनीकांत.. बस नाम ही काफी है। रजनीकांत 12 दिसंबर को 69 साल के हो जाएंगे। उनका जीवन आसान नहीं रहा। बचपन में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। बड़े हुए तो घर चलाने के लिए उन्होंने कुल और कंडक्टर का काम भी किया लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने आज अपनी अरबों रुपए धनदौलत खड़ी कर ली।;
रजनीकांत 12 दिसंबर को 69 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 में बेंगलुरू में रहने वाले एक मराठी परिवार में हुआ था। वो अपने माता-पिता की चौथी संतान थे। बचपन में आर्थिक हालात कमजोर होने के चलते रजनीकांत को बेंगलुरू में कुली के तौर पर काम करना पड़ा। यही नहीं, उनके बस कंडेक्टर के तौर पर काम भी किया।
लेकिन आज वो अमीरों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। उनके पास करोड़ों में नहीं बल्कि अरबों में संपत्ति है। रजनीकांत अकेले 3 अरब 90 करोड़ के मालिक है। इसकी जानकारी अंग्रेजी वेबसाइट में दी गई है। रजनीकांत अकेले ऐसे एक्टर है, जिनकी फिल्मी करियर के शुरूआत से लेकर अब तक फैन फॉलोइंग कभी कम नहीं हुई।
रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। उनके अंदर छिपे कलाकार को उनके दोस्त ने ढूंढ निकाला था। जिसके बाद रजनीकांत की मदद करते हुए दोस्त ने 1974 में मद्रास फिल्म इंस्टिट्यूट में एडमिशन कराया। रजनीकांत ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए तमिल बोलना भी सीखा।
फिल्मों में आने के लिए उन्होंने शिवाजी राव गायकवाड़ से नाम बदलकर रजनीकांत रख लिया। 1975 में उनकी पहली तमिल फिल्म 'अपूर्वा रांगगल' आई। उसमें रजनीकांत को सपोर्टिंग रोल मिला। उनके इस किरदार को काफी सराहा गया। इसके बाद उन्हें कन्नड़ मूवीज में भी काम मिलने लगा। यही नहीं, उनके कई हिंदी फिल्मों में भी बखूबी काम किया।
उन्होंने हिंदी मूवी में जैसे 'दोस्ती दुश्मनी', 'बुलंदी', 'गिरफ्तार', 'इंसानियत के देवता', 'फूल बने अंगारे', 'इंसाफ कौन करेगा', 'खून का कर्ज', 'चालबाज', 'हम', '2.0' सुपरहिट मूवीज की। फिल्मों से एक जुड़ा किस्सा रजनीकांत का खूब फेमस है। दरअसल, रजनीकांत राजकुमार के साथ काम नहीं करना चाहते थे।
जब 'तिरंगा' फिल्म के लिए डायरेक्ट मेहुल कुमार ने रजनीकांत से बात की तो उन्होंने पहले फिल्म के लिए हां कर दी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि फिल्म में राजकुमार भी है, तो उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। रजनीकांत को सिनेमा में उनके योगदान के लिए साल 2000 में पद्मभूषण और 2016 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया।
रजनीकांत ने 26 फरवरी 1981 में तिरुपति मंदरि में लता जी के साथ शादी रचाई। इनकी लव स्टोरी को लेकर बताया जाता है कि दोनों को पहली नजर में ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। दरअसल, 1979 में बॉलीवुड फिल्म 'गोलमाल' रिलीज हुई थी, ये फिल्म रजनीकांत की पहली कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए रजनीकांत एक कॉलेज मैगजीन के इंटरव्यू के लिए गए। ये इंटरव्यू किसी और ने नहीं बल्कि खुद लता रंगाचारी ने लिया था।
यहां से शुरू हुई थी दोनों की पहली मुलाकात। इंटरव्यू के दौरान ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। एक इंटरव्यू में रजनीकांत ने बताया कि जो लता जी को देखकर उन्हें महसूस हुआ, वो अलग ही फीलिंग्स थी। ऐसा एहसास हो रहा था जैसे उन्हें किसी अच्छी पार्टनर की तलाश थी और वो तलाश अब पूरी हो गई हो। इंटरव्यू खत्म होने के बाद रजनीकांत ने बिना देरी किए लता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।
रजनीकांत के प्रपोजल पर लता हैरान रह गई और मुस्कुराते हुए कहा कि वो पहले अपने माता-पिता से बात करेंगी। रजनीकांतन ने लता को सोचने का वक्त दिया। रजनीकांत ने ये बात अपने करीबी दोस्त वाई जी महेंद्रन को बताई और संयोग देखिए वाई जी महेंद्रन से जिससे शादी होने वाली थी, वो लता की बहन थी।
रजनीकांत काफी टेंशन ले रहे थे कि लता क्या जवाब देंगी, उनके माता-पिता शादी के लिए राजी होंगे या नहीं। हालांकि बाद में लता के माता-पिता राजी हो गए। जिसके बाद रजनीकांत और लता 26 फरवरी 1981 को शादी के बंधन में बंध गए। रजनीकांत और लता के दो बच्चे हैं ऐश्वर्या और सौंदर्या... ऐश्वर्या की शादी धनुष से हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App