राजनीतिक पार्टी बनाने के आड़े आया बिगड़ा स्वस्थ्य, रजनीकांत बोले- 'मैं भगवान भरोसे, नहीं बनना चाहता बलि का बकरा'

रजनीकांत ने राजनीतिक पार्टी बनाने से इनकार कर दिया है। इसके वजह उनका बिगड़ा स्वस्थ्य है। आपको बता दें कि इससे पहले रजनीकांत ने 31 दिसंबर को राजनीतिक पार्टी का ऐलान करने की बात कही थी।;

Update: 2020-12-29 06:49 GMT

तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सब की निगाहें सुपरस्टार रजनीकांत पर टिकी हुई थी, क्योंकि वो 31 दिसंबर को अपनी राजनीति पार्टी का ऐलान करने वाले थे। लेकिन अभी रजनीकांत राजनीति में एंट्री नहीं लेंगे। इसके पीछे का कारण उनका खराब स्वास्थ्य है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी। रजनीकांत ने कहा कि वो अपनी पार्टी लॉन्च करने के फैसले को वापस लेते है। लेकिन वो तमिलनाडु के लोगों के लिए काम करते रहेंगे।

रजनीकांत ने कहा कि उनकी तबीयत में गिरावट होती जा रही है। वो इसे भगवान की चेतावनी मान रहे है। जिसके चलते वो राजनीति पार्टी नहीं बनाना चाहते। रजनीकांत ने कहा कि वो ऐसा नहीं चाहते कि लोग उन्हें बलि का बकरा समझे। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही रजनीकांत को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ब्लड प्रेशर में हाई होने के चलते हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

तबीयत में सुधार होने पर वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए। हेल्थ बुलेटिन में डॉक्टर्स का कहना था कि अब उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। उन्हें किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं है। लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें अभी बेड रेस्ट की सलाह दी है। साथ ही तनाव से दूर रहने को भी कहा है। वहीं 30 नवंबर को रजनीकांत ने अपनी पार्टी 'रजनी मक्कल मंद्रम' को लेकर अहम बैठक की थी। इस बैठक में जिला सचिवों के साथ उन्होंने अपने विचारों को पेश किए थे। इस दौरान पार्टी में शामिल नेताओं ने उनका साथ दिया और उनके हर फैसले पर समर्थन देने की बात कही थी। बैठक के बाद रजनीकांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि राजनीति में एंट्री लेने पर वो जल्द ही ऐलान करेंगे।

Tags:    

Similar News