ये थी राजीव कपूर की आखिरी फोटो, 8 फिल्मों में ही सिमट कर रह गया था बॉलीवुड करियर
rajiv kapoor passed away: राजीव कपूर को सुबह दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी रणधीर कपूर और नीतू कपूर ने दी।;
30 अप्रैल को कपूर खानदान ने ऋषि कपूर को खोया। ऋषि कपूर का कैंसर के चलते निधन हुआ, वहीं अब उनके छोटे भाई राजीव कपूर का हार्ट अटैक के कारण निधन हुआ। राज कपूर ने 58 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि राजीव कपूर को सुबह दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी रणधीर कपूर और नीतू कपूर ने दी।
राजीव कपूर की आखिरी फोटो क्रिमसम सेलिब्रेट करते हुए सामने आई थी। इस फोटो में वो अपनी फैमिली संग क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे है। फोटो में राजीव बहन रीमा जैन और भाई रणधीर कपूर के बीच में बैठे हुए दिखाई दे रहे है। उन्होंने रेड कलर का कुर्ता और क्रिसमस कैप लगाई हुई है। इस क्रिसमस पार्टी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, रीमा जैन की फैमिली के सदस्य सभी शामिल हुए थे।
बात करें अगर राजीव कपूर के करियर की तो, राजीव कपूर का बॉलीवुड में करियर ज्यादा अच्छा नहीं रहा। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में सिर्फ 8 ही फिल्में ती। उन्होने अपने राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। यही नहीं, राजीव कपूर ने ऋषि कपूर की फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' का भी डायरेक्शन किया था। राजीव कपूर लाजवाब कलाकार थे। वो न सिर्फ अच्छे एक्टर थे, बल्कि बेहतरीन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी थे। उन्होंने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में दी, जिसमें 'एक जान हैं हम' 'राम तेरी गंगा मैली', 'आसमान', 'लवर बॉय', 'जबरदस्त', 'हम तो चले परदेस' जैसी फिल्में शामिल है।