राजीव कपूर ने इन चार हसिनाओं को किया था डेट, फिर भी सिंगल कहे जाते थे एक्टर

Rajiv Kapoor Passes Away At 58 in Mumbai: राजीव कपूर के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजीव कपूर न सिर्फ अच्छे एक्टर थे, बल्कि बेहतरीन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी थे। राजीव कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कुल 8 फिल्मों में काम किया।;

Update: 2021-02-09 09:48 GMT

राज कपूर के बेटे राजीव कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। हार्ट अटैक आने के कारण उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजीव कपूर न सिर्फ अच्छे एक्टर थे, बल्कि बेहतरीन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी थे। राजीव कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कुल 8 फिल्मों में काम किया। बात करें अगर उनकी पसर्नल लाइफ की तो... राजीव कपूर की शादी साल 2001 में आरती सब्बरवाल से हुई। आरती सब्बरवाल पेशे से आर्किटेक इंजीनियर थी।

राजीव और आरती का ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और शादी के दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद खबर आई कि राजीव की किसी लड़की के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में है। लेकिन राजीव ने इस पर कभी कोई बात नहीं की। यही नहीं, राजीव का नाम एक्ट्रेस दिव्या राणा के साथ भी जुड़ा। कुछ महीनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। शादी के बाद दिव्या ने अपना धर्म और नाम दोनों बदल लिए। दिव्या ने अपना नाम सलमा मनेकिया रख लिया और अब वो मुंबई में मूर्तियां बनाती हैं।

दिव्या राणा से रिश्ता टूटने के बाद तृष्णा नाम की एक्ट्रेस से भी राजीव का नाम जुड़ा। एक्ट्रेस तृष्णा ने फिल्म 'क्रिमिनल खंजर' में काम किया था। वो डायरेक्टर सोहनलाल कंवर की बेटी है। लेकिन दोनों के बीच तालमेल सही नहीं बैठा और दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। इसके बाद राजीव कपूर का नाम एक्ट्रेस नगमा के साथ भी जुड़ा। बताया जाता है कि फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' के दौरान राजीव और नगमा एक दूसरे के करीब आए थे।

लेकिन बाद में नगमा ने राजीव के साथ अपने रिश्ते को तोड़ लिया। इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि पहले राजीव ने एक फिल्म के लिए उन्हें लीड रोल ऑफर किया था लेकिन बाद में उन्होंने ये रोल किसी दूसरी एक्ट्रेस को दे दिया। 

Tags:    

Similar News