Ram Kapoor Birthday: जब प्लेब्वॉय की इमेज लेकर लड़की को प्रपोज करने गए थे राम कपूर, मिला ये जवाब

Ram Kapoor Birthday: राम कपूर एक सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए राम कपूर से जुड़ा दिलचस्प किस्सा।;

Update: 2020-08-31 20:28 GMT

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर निभाने वाले राम कपूर 1 सितंबर को 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। राम कपूर ने अपने करियर की शुरूआत साल 1989 में सीरियल 'हिना' से की थी। इसके बाद राम कपूर कई ऑफर्स मिले। उन्होंने इसके बाद सीरियल 'घर एक मंदिर' में भी काम किया। इस सीरियल में उनका किरदार लोगों को काफी पसंद आया। राम ने 'कसम से' सीरियल में जयवालिया का किरदार निभाया। इस किरदार से राम कपूर घर-घर पहचाने जाने लगे। इस सीरियल में उनके अपोजिट प्राची देसाई थी।

राम कपूर (Ram Kapoor) ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में भी लीड रोल निभाया। इसमें उनके अपोजिट साक्षी तंवर थी। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। इस सीरियल में राम कपूर ने इंटिमेट सीन किए, जो काफी चर्चाओं में रहा। सीरियल्स में नाम कमाने के बाद राम कपूर ने बॉ़लीवुड की ओर भी रुख किया। उन्होंने कई फिल्में की। जैसे- हमशकल्स, लवयात्री, कुछ कुछ लोचा है, मेरे डैड की मारुति। इतना ही नहीं, राम कपूर ने वेब सीरीज में भी काम किया है। 'अभय' और 'अभय 2' जैसी वेब सीरीज से राम कपूर फैंस के दिलों पर राज कर रहे है।


राम कपूर की लव स्टोरी भी बेहद मजेदार है। राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी की मुलाकात साल 2000 में सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में राम कपूर ने 'राहुल' और गौतमी 'आंचल' का किरदार निभा रही थी। इस सीरियल में गौतमी राम कपूर की भाभी थी। शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। उस वक्त राम कपूर की इमेज प्लेब्वॉय टाइप के थी जबकि गौतमी उनसे बिल्कुल अलग थी। धीरे धीरे सेट पर मुलाकात से दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद एक पार्टी में राम कपूर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया और गौतमी ने झट से हां कर दी।  

Tags:    

Similar News