मां की बर्थडे पार्टी में रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए किया स्पेशल डांस, देखें वीडियो...
दरअसल एक्टर रणवीर सिंह अपनी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ मां अंजू भवानी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। उस पार्टी में एक्टर ने जमकर मस्ती की। मॉम की बर्थडे पार्टी में रणवीर ने जमकर डांस किया तो अब उनके ये वीडियोज सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं।;
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अतरंगी अंदाज के लिए जानें जाते हैं। अब हाल ही में उनकी डांसिंग के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखें जा रहे हैं। दरअसल एक्टर रणवीर सिंह अपनी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ मां अंजू भवानी (Anju Bhavani) की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। उस पार्टी में एक्टर ने जमकर मस्ती की। मॉम की बर्थडे पार्टी में रणवीर ने जमकर डांस किया तो अब उनके ये वीडियोज सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं।
एक्टर ने इस फैमिली फंक्शन में खूब एंजॉय किया है। जहां रणवीर ने दीपिका पादुकोण के लिए अपनी फिल्म 'बेफिक्रे' (Befikre) के हिट गानें 'नशे सी चढ़ गयी' (Nashe Si Chadh Gayi) पर मज़ेदार डांस किया है। वीडियो में रणवीर एक वाइट बनियान और उस पर रिप्ड जींस पहने हुए थे, इसके साथ ही एक्टर ने ब्लैक कलर की हैट भी ली हुई थी। वीडियो में जहां एक्टर को गानें पर डांस करते हुए देखा जा सकता है, वहीं उन्की पत्नी दीपिका आराम से कुछ फैमिली मेंबर्स के साथ उनका डांस एंजॉय कर रही है। बैकग्राउंड में आप रणवीर को चीयर अप करती हुई आवाज़ो को भी सुन सकते हैं।
इसके अलावा रणवीर ने इस बर्थडे पार्टी में अपनी फिल्म 'पद्मावत' (Padmaavat) और कार्तिक आयर्न (Kartik Aryan) की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' (Sonu Ke Titu Ki Sweety) के गानों पर भी डांस किया। जहां खलीबली (Khalibali) गानें पर एक फैमिली मेंबर के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे थे। वहीं रणवीर ने अपनी मां के साथ 'दिल चोरी' (Dil Chori) गानें पर डांस किया। बता दें कि रविवार को, रणवीर, दीपिका और अंजू को पार्टी के लिए मुंबई स्थित एक होटल में जाते हुए देखा गया। कार्यक्रम स्थल में एंटर करने से पहले, तीनों ने बाहर फोटोग्राफर्स के लिए पोज़ किया था। फोटो लेने के दौरान, कैमरामैन ने अंजू के लिए बार बार दिन ये आये गाना गाया था और रणवीर उनके साथ सुर मे सुर मिलाने लगे थे। ये सब सुनकर दीपिका की हंसी भी छूट गई थी।