कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी कानून रूप से हुए अलग, 10 साल बाद हुआ तलाक
कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी कानून रूप से अलग हो गए है। 10 साल बाद अब उनका तलाक हो गया है।;
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी के बीच अब तलाक होगया है। 10 साल तक पति-पत्नी बनकर एक दूसरे का साथ निभाने के बाद अब दोनों अपने-अपने राहों पर चल पड़े है। साल 2015 से ही इस रिश्ते आखिरी मोड़ पर था। इसकी जानकारी खुद रणवीर शौरी ने फिल्म 'तितली' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दिया था। रणवीर ने बताया कि वो कोंकणा के साथ रिश्ते में नहीं हैं। इसका कारण उन्होंने खुद को बताया था। बताया जा रहा है कि दोनों का तलाक दो महीने पहले होने वाला था।
किसी कारण से तारीख आगे बढ़ गई और 3 अगस्त की तारीख दे दी गई। लेकिन कुछ कागजी कार्रवाई अधूरी होने के वजह से ये मामला 13 अगस्त के लिए बढ़ा दिया गया। 13 अगस्त को दोनों को कानूनी रूप से तलाक हो गया। सुनवाई के दौरान दोनों अलग-अलग आए थे। कोंकणा की इस कानूनी प्रक्रिया को पूरा वरिष्ठ वकील क्रांति साठे की बेटी अमृता साठे पाठक ने किया। वहीं, रणवीर (Ranvir Shorey) की ओर से वरिष्ठ वकील वंदना शाह थीं। अमृता साठे पाठक ने तलाक की खबरों पर मुहर लगाई।
उन्होंने बताया कि कोंकणा (Konkona Sen Sharma) और रणवीर अब कानूनी रूप से अलग हो चुके हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दाखिल की थी। रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा का एक 6 साल का बेटा है। आपको बता दें कि कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर ने साल 2010 में शादी की थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। जिसमें 'ट्रैफिक सिग्नल', 'मिक्स्ड डबल्स' जैसी शानदार फिल्में शामिल है। काम के दौरान ही दोनों को प्यार हुआ और शादी का फैसला लिया। शादी से पहले ही कोंकणा प्रेग्नेंट हो गई थीं।